Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

हरियाणा सरकार केंद्र को पत्र लिखकर राज्य के नायक समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने का करेगी आग्रह

November 27, 2023 07:53 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग राज्य के 'नायक' समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ-साथ आज यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाने तथा क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।

संशोधन के अनुसार अब हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में से अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया जाएगा। यह सभी जातिया पहले हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची तथा हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में शामिल थी, अब ये जातियां केवल हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में रह गई हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए