Friday, May 09, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
पुंछ, उरी के बाद नौगाम, हंदवाड़ा सेक्टर में भी PAK की ओर से गोलाबारीमहाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजनMEA प्रेस कॉन्फ्रेंस: पूंछ में PAK हमले में 2 छात्रों की मौत- विदेश सचिवPM मोदी से मुलाकात के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी प्रधानमंत्री आवास से रवानाजम्मू-कश्मीर के उरी में सीमा पार से फिर गोलाबारी शुरूवित्त मंत्री सीतारमण ने साइबर सुरक्षा पर बैंकों से मुलाकात कर तैयारी जानीPAK ने भारत के एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की- विदेश सचिव मिसरीजम्मू के सतवारी में आसमान में देखी गई हलचल, इंडिया ने फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर किया फायर
Haryana

अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी रहें सचेत,संविधान दिवस पर विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आह्वान

November 26, 2023 04:40 PM

हरियाणा विधान सभा की ओर से रविवार को संविधान दिवस के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने केंद्रीय संसदीय मंत्रालय की वेबसाइट से संविधान की उद्देश्यिका को पढ़कर कर डिजीटल प्रमाण पत्र हासिल किया और विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका वाचन करवाया। इससे पूर्व उन्होंने विधान भवन में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस अवसर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के शुरू से ही संवैधानिक संस्थाओं और मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं। संविधान दिवस पर होने वाले इस प्रकार के आयोजन उसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान प्रदत अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए संविधान के भाग 4 क के अंतर्गत अनुच्छेद 51 क में दिए मौलिक कर्तव्यों के पालन के प्रति भी सचेत रहें। अपने कर्तव्यों को पालन करने वाले नागरिकों के बल पर ही कोई राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त कर सकता है।

गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश अपने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर रहा है। आज के दिन ही वर्ष 1949 में हमारे संविधान निर्माताओं ने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान का निर्माण कार्य पूरा किया था। 26 नवंबर को समस्त देशवासियों का प्रतिनिधित्व कर रही संविधान सभा के तौर पर भारत के लोगों ने इसे अंगीकृत एवं आत्मसमर्पित किया।

उन्होंने कहा कि इस संविधान के तहत कार्य करते हुए महान भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहा है। आज भारत ने जो मुकाम हासिल किया है, उससे अगर सबसे बड़ी भूमिका की बात की जाए तो निश्चित रूप से इसका श्रेय संविधान को जाएगा। यह संविधान सिर्फ आकार में विश्व का सबसे बड़ा संविधान नहीं है अपितु इसकी व्यावहारिकता, इसकी ग्राह्यता और दूरगामी दृष्टि इसे विश्व का सबसे आदर्श संविधान भी बनाती है।

इसका प्रमुख कारण यह रहा कि हमारे संविधान निर्माता जहां कानून के श्रेष्ठतम जानकार थे वहीं वे आधुनिक भारत की जरूरतों और इसके शाश्वत मूल्यों की बारीकियों को भी समझते थे। इसमें जहां नए भारत का स्पष्ट विजन स्पष्टता से रेखांकित किया गया, वहीं वैश्विक समाज में हमारी भूमिका प्रभावी बनी है। इस संविधान के तहत भारत ने संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाया, जिसका सीधा सा तात्पर्य है जनता का शासन।

इसने समस्त अधिकार जनता को सौंपे, जिसके तहत जनता अपने में कुछ लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनती है। इन प्रतिनिधियों में से ही बहुमत के आधार पर सरकारों का गठन होता है। ये प्रतिनिधि सरकारों का गठन करने के साथ-साथ उस पर पैनी निगाह तथा अंकुश भी रखते हैं। इस पूरी व्यवस्था में सरकारों की जवाबदेही स्वत: जनता के प्रति सुनिश्चित हो जाती है।

आज विश्व तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान और तकनीक का विकास अपने चरम पर है। तकनीक विकास की रफ्तार इतनी तीव्र है कि प्रगति के मापदंड आए दिन बदल रहे हैं। भारत को वैश्विक समाज में अपना सम्मानजक स्थान बनाए रखना अत्यंत जरूरी हो जाता है। ऐसे में भारत की जनता और इसके जनप्रतिनिधि विधायक, सांसदों की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा हो जाती है।

विधान मंडलों के सदस्यों द्वारा यहां दिए वक्तव्यों को कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकती। ऐसे में यह व्यवस्था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बड़ा आदर्श रूप बनने के साथ-साथ जनता की आवाज का सशक्त माध्यम भी बन जाती है। पूरी व्यवस्था में जहां विधायकों और सांसदों की जिम्मेदारी अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाती है तो वहीं जनता की भूमिका भी प्रभावशाली होनी चाहिए। जनता और जनप्रतिनिधियों की सचेत भूमिका ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को समुन्नित बनाएगी।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने संविधान दिवस के इस अवसर पर जनता और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी कुशलता और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए करें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला