Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

कृषि मंत्री जे पी दलाल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की शिष्टाचार भेंट

November 22, 2023 09:38 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को लेकर चर्चा की।

        श्री जे पी दलाल अहमदाबाद में विश्व मत्स्य दिवस पर दो दिवसीय ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के दौरे पर हैं।

        श्री जे पी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार किसानों को ऑर्गेनिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और किसान भी सरकार का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा ऑर्गेनिक खेती के डेमोंसट्रेशन फॉर्म भी तैयार करवाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी, उत्पादन की तकनीक और उपज की विस्तार से जानकारी दी जा सके।

 

साबरमती गांधी आश्रम का किया दौरा

        ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में हिस्सा लेने उपरांत श्री जे पी दलाल ने साबरमती गांधी आश्रम का भी दौरा किया और गुजरात की संस्कृति एवं विरासत को करीब से जाना। उन्होंने आश्रम में चरखा भी चलाया। उनका यह अलग अंदाज अन्य आगंतुकों भी भाया। उन्होंने कहा कि भारत देश विविधताओं का देश है। सभी राज्यों की अलग-अलग संस्कृति एवं खान-पान है, आज यहां आकर गुजरात की संस्कृति को जानने का अवसर मिला, यह सौभाग्य की बात है।

        श्री जे पी दलाल ने साबरमती गांधी आश्रम की प्रबंधन समिति को हरियाणा आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होने वाला है, जहां हरियाणा की भव्य संस्कृति एवं समृद्धि विरासत की झलक देखने को मिलेगी, इसलिए वे हरियाणा अवश्य आएं।

        इस मौके पर मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव वीरेंद्र चौधरी और संयुक्त निदेशक पवन कुमार समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए