Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
Haryana

कौशल के बलबूते हमारे युवा दुनिया मे स्थापित कर रहे कीर्तिमान : मुख्यमंत्री

November 20, 2023 04:01 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सोमवार को पलवल जिला के दुधौला गांव में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में 357 करोड़ रुपए की मनोहर सौगात विश्वविद्यालय को देते हुए निरन्तर हर सम्भव सहयोग करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की बात कही। 

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने शुभ संदेश में कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का युवा कौशल विकास के बलबूते अपना प्रभाव स्थापित कर रहा है और हरियाणा कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी अतुलनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का पहला कौशल विश्वविद्यालय पलवल जिला में शुरू किया गया है और यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस विश्वविद्यालय की बेहतर प्लेसमेंट भी हो रही है और युवा यहां से कौशल विकास से आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार भी अपना रहे हैं।

शिक्षा के सभी आयाम के साथ कौशल बना बड़ा फैक्टर : मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पहले शिक्षा एक माध्यम होता था हमने शिक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए शिक्षा को कौशल से जोड़ते हुए रोजगार के मार्ग युवा शक्ति के लिए प्रशस्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई ज्ञान वर्धन का एक पहलू है लेकिन वास्तविक व व्यावहारिक ज्ञान कला व कौशल आधारित शिक्षा से ही आता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के सभी आयाम के साथ कौशल विकास बड़ा फैक्टर बनता जा रहा है।

कला और कौशल के देवता को समर्पित है विश्वविद्यालय 

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि श्री विश्वकर्मा के नाम से बना यह विश्वविद्यालय कला और कौशल के देवता की कार्यशैली को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भूमि पर जो भी कला व कौशल का कार्य शुरू होता है वह भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्रदत्त शिक्षा व मार्गदर्शन से ही अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवा को सही कौशल विकास से जोड़ने के लिए शुरू किए गए इस विश्वविद्यालय के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का अनुदान सरकार की ओर से मंजूर किया गया है जिसमें अब तक 357 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो चुके हैं और जल्द ही सरकार की ओर से विश्व विद्यालय प्रबंधन के अनुरोध पर 150 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। 

कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने गठित किये विभाग 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास की दिशा में हरियाणा सरकार अपना अहम रोल अदा कर रही है। सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हरियाणा कौशल विकास निगम व विदेश सहयोग विभाग का गठन किया है। इन निगम के माध्यम से अलग अलग औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। 

हरियाणा का कौशल विश्वविद्यालय बना रोल मॉडल 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बना हुआ है। उन्होंने खुशी जताई कि आज उन्होंने विश्वविद्यालय में तक्षशिला प्रशासनिक भवन से 10 ब्लॉक का लोकार्पण किया है, जिनमें 6 शैक्षणिक ब्लॉक में 69 क्लासरूम हैं और अधिकतर स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, प्रशासनिक भवन, एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। सीएनसी लैब, सोलर लैब, एडवांस्ड इलेक्ट्रिक लैब, इलेक्ट्रॉनिक लैब, वेल्डिंग लैब भी उद्घाटन में शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास भी परिसर में बन कर तैयार हैं,जिनमे 500-500 बेड की व्यवस्था की गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कौशल विश्वविद्यालय में तीन दर्जन से अधिक कोर्स चल रहे हैं जो युवाओं के कौशल विकास में अहम हैं। विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुरूप प्रवेश लेकर अपने कौशल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय परिसर में देश का पहला इनोवेटिव स्किल स्कूल बनाया गया है जिसमें एआई, आईटी, ऑटोमेशन, डेटा साइंस, हेल्थ केयर और योग जैसे विषयों का अध्ययन कराया जा रहा है।

युवा शक्ति के हित मे काम कर रही सरकार : गुर्जर 

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कौशल के आधार पर ही युवा शक्ति के हित में सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कौशल के बलबूते पर ही लक्षित भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि जब देश व विदेश के प्रतिनिधि इस विश्वविद्यालय का दौरा करने आते हैं और सुखद अनुभव लेकर वे हरियाणा सरकार की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। 

रोजगार देने का मंच बना कौशल विश्वविद्यालय : मूलचंद शर्मा 

हरियाणा के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास पर केंद्रित होकर युवाओं के लिए शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय रोजगार देने का मंच बन चुकी है और परंपरागत कला एवं कौशल के साथ युवाओं की मजबूत पौध तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि आज इस विश्वविद्यालय में 3 माह से लेकर 3 साल तक के पाठ्यक्रम अनुरूप कोर्स हैं जिसमें युवा अपने कौशल का विकास कर रहे हैं। 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन व उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा , पृथला से विधायक श्री नयनपाल रावत, विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विश्वविद्यालय परिसर के लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। 

इस अवसर पर जनरल जेएस नयन, कुलपति सुजाता साही, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार, गांव दुधौला के सरपंच सुनील कुमार, डीसी नेहा सिंह, एसपी अंशु सिंगला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली व विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं