Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा
Haryana

दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई न होने पर गृह मंत्री अनिल विज सख्त, आईओ हटाकर डीएसपी से जांच कराने के निर्देश, दस दिनों में मांगा जवाब

November 20, 2023 03:58 PM
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने यमुनानगर में दहेज उत्पीड़न मामले में विवाहिता द्वारा सात माह पहले केस दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने एसपी यमुनानगर को फोन लगाते हुए आईओ (जांच अधिकारी) को हटाकर डीएसपी से जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई में विलंब होने की दस दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए। 
 
श्री विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। आज भी प्रतिदिन की ही तरह उनके आवास पर फरियादियों की लंबी-लंबी कतारें लगती रही। 
 
यमुनानगर से आई विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 में उसके द्वारा यमुनानगर में दहेज उत्पीड़न मामले का केस दर्ज कराया गया था जबकि शिकायत इससे कई माह पहले दी थी। उसका आरोप था कि पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई की वजह से उसका पति विदेश के लिए फरार हो चुका है। मगर पुलिस ने अप्रैल से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी यमुनानगर को फोन लगाते हुए नाराजगी जताई और आईओ को हटाकर डीएसपी को जांच के निर्देश दिए। 
 
इसी प्रकार, सिरसा में गत दिनों होटल में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी शिकायत दी। उनका आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, गृह मंत्री ने एसपी सिरसा को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसके लिए परिजनों ने गृह मंत्री का धन्यवाद जताया। गौरतलब है कि युवक की मौत के उपरांत लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया था।  
 
*गृह मंत्री ने कबूतरबाजी मामले में एसआईटी को जांच के निर्देश दिए*
 
गृह मंत्री अनिल विज ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामलों की जांच कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को सौंपी। अंबाला के वशिष्ठ नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने बेटी व बेटे को विदेश भेजने के लिए दिल्ली के एजेंट से बात की थी। लगभग 55 लाख रुपए उसने एजेंट को अलग-अलग तारीखों में दिए, लेकिन इसके बाद न तो उनके बच्चों को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। इसी तरह, कुरुक्षेत्र से आई युवती ने बताया कि गुरदासपुर के एजेंट ने उसे स्टडी वीजा पर ब्रिटेन भेजने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी की है। 
 
*परिजनों का आरोप मामला हत्या का, मगर पुलिस ने लगाई अन्य धारा, मंत्री ने एसआईटी को सौंपी जांच*
 
गृह मंत्री अनिल विज को हिसार से आए व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके भाई की खेत में हत्या की गई थी, मगर पुलिस ने सड़क हादसे का केस दर्ज किया। गृह मंत्री ने एसपी हिसार को केस की पुनः जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, आए हुए अन्य लोगों की समस्याओं को भी गृह मंत्री अनिल विज ने सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया