Friday, May 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई हैहरियाणा सरकार की स्कूल छुट्टियों को लेकर चंडीगढ़ से बड़ी घोषणा,अगर किसी प्राइवेट स्कूल ने 23 मई के बाद 30 जून तक स्कूल में क्लास लगाई तो कार्रवाई होगीहरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुएकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने समाज सेविका रानी सुशीला देवी के निधन पर जताया शोक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला ,25 मई से 30 जून तक रहेगा हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाशहरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा डिजिटल लेबर चौक श्रममित्र ऐप का शुभारंभ कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व मधुमक्खी दिवस पर हरियाणा के मधुमक्खी पालकों को प्रोत्साहन राशि की वितरितहरियाणा सरकार ने 1 आईएएस और 1 HCS अधिकारी का किया 5तबादला
 
Rajasthan

राजस्थान के चुनाव प्रचार में उतरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

November 16, 2023 08:36 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। कुर्सी छिनने के दर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की नींद उड़ गई है। आम नागरिक का भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह सडकों पर नजर आ रहा है। हनुमानगढ़ विधानसभा सीट तो भाजपा जीतेगी ही हनुमानगढ़ जिले की अन्य अधिकतर सीटों पर भी भाजपा का कब्जा होगा। 
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में गुरुवार को हनुमानगढ जिला मुख्यालय पर टाउन शहर में निकाले गए रोड शो में शामिल हुए भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। अब निश्चित रूप से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। जब सब इलाके में एक विचार के लोग होते हैं तो वे परस्पर एक-दूसरे की कठिनाइयों को समझते हैं। वे उस कठिनाई को दूर करने का रास्ता निकालते हैं। उसी तरह हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान की कानून व्यवस्था, नशा, सिंचाई पानी की समस्या दूर की जाएगी। 
 
*हरियाणा की मंडियों की तरह राजस्थान में भी करेगी बीजेपी व्यवस्था*
 
हरियाणा की मंडियों की तरह राजस्थान में भी व्यवस्थाएं बनेंगी। किसान को अपनी कृषि उपज को दूसरे राज्यों में बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। हरियाणा की ही तर्ज पर सीधे किसान के खाते में भुगतान होगा।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जबकि राजस्थान में 2 या 3 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनाने के बाद हरियाणा की तरह अन्य फसलों की भी एमएसपी पर खरीद की जाएगी। हरियाणा में बुजुर्गों को पूरे देश में सबसे अधिक 3000 रुपए पेंशन दी जा रही है। फिर भी हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। राजस्थान की भी आर्थिक स्थिति और मजबूत करने के लिए नए-नए काम किए जाएंगे
 
*हनुमानगढ़ की सीट भी भाजपा के खाते में होनी चाहिए*
 
इस मौके पर हुई सभा में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हनुमानगढ़ और हरियाणा के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है। हमारे हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए हमारे बीच मधुर संबंध हैं। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनाने की जरूरत है। इसके लिए हनुमानगढ़ की सीट भी भाजपा के खाते में होनी चाहिए। हरियाणा में हम किसानों की पूरी परवाह करते हैं। सभी फसलों पर एमएसपी देते हैं लेकिन राजस्थान में सरकार ऐसा नहीं करती। इसलिए यहां के किसानों को हरियाणा जाकर फसल बेचनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई तो वे यहां के किसानों को भी यह सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे। सीएम के रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
*सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव चुनावढ़ पहुंचे सीएम*
 
इस दौरान मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशी गुरवीर बराड़ के समर्थन में भी जनसभा को सबोधित किया और लोगों से बीजेपी को भारी मतों से जिताने की अपील की।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Rajasthan News
राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे ISI एजेंट प्रकाश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार जोधपुर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई जयपुर: सावरदा पुलिया के पास गैस से भरा टैंकर पलटा, हुए कई धमाके राजस्थान: सीकर और भरतपुर में सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 91 IPS अधिकारियों का तबादला राजस्थान के चुरू के स्कूल में लगी भीषण आग, स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया जैसलमेर में भारतीय रक्षा प्रणाली द्वारा लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया जैसलमेर की 3 सीमा चौकियों पर गोलाबारी राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने किया हवाई हमला