Wednesday, June 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भागप्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाकेएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंहनरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारीएनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणाभारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागरडॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीरोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
 
Haryana

सहकारिता मंत्री ने की करनाल शुगर मिल के 48वें पिराई सत्र की शुरुआत, बोले- किसान का एक-एक गन्ना खरीदेगी सरकार

November 14, 2023 05:26 PM

हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को करनाल शुगर मिल मशीन में गन्ने डालकर 48वें पिराई सीजन की शुरूआत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार किसान का एक-एक गन्ना खरीदेगी और समय से पेमेंट भी देगी।

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि 9 साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से हर वर्ग के लिए काम किया है। सरकार ने 14 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम बढ़ाकर 386 रुपये देने का काम किया है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इसके अलावा अगले साल के पिराई सीजन के लिए गन्ने के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की पहले ही घोषणा कर दी है।  

मुख्यमंत्री की सोच घाटे से निकले सहकारी चीनी मिलें

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सोच है कि शुगर मिलों को घाटे से निकाला जाए इसलिए उन्होंने मिलों की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया है। पुराने शुगर मिलों में मरम्मत का कार्य ज्यादा होता था, ऐसे में किसानों को उत्तरप्रदेश में गन्ना लेकर जाना पड़ता था लेकिन मुख्यमंत्री ने मिलों की क्षमता बढ़ाई। आज हमारे किसानों का गन्ना दूसरे प्रदेश में नहीं जाता। उन्होंने कहा कि शुगर मिलों में चीनी के साथ-साथ एथनॉल प्लॉट व बायोगैस प्लॉट भी शुरू किए गए हैं। आज जो भी सुधार हो रहे हैं, इससे किसान को फायदा होता है।

सहकारिता मंत्री  ने कहा कि सहकारी समितियों में काफी सुधार किए गए हैं। पैक्स के कंप्यूटराइज्ड होने से लोगों को लाभ मिलेगा। सहकार से समृद्धि संदेश से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारी दूर होगी।  इस चीनी मिल में 55 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई के साथ 10 प्रतिशत चीनी रिकवरी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पिराई सत्र में सबसे पहले गन्ना लाने वाले इन किसानों को सम्मानित किया ।

घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने करनाल शुगर मिल के नवीनीकरण पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।  उन्होंने किसानों को पिराई सीजन के दौरान किसी तरह की परेशानी व दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए अच्छी प्लॉनिंग से गन्ना लाया जाए। एमडी हितेंद्र कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम