Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Sports

37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा

October 28, 2023 09:32 PM

गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार बरकरार है। प्रदेश के खिलाड़ी लगातार मेडल जीत कर हरियाणा का नाम रौशन कर रहे हैं। शनिवार का दिन भी हरियाणा के लिए बेहद खास रहा। जिमनास्टिक इवेंट में अम्बाला के योगेश्वर ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। इनके अलावा, गुरुग्राम की लाइफ अदलखा ने भी रिबन इवेंट में स्वर्ण पदक जीत कर पदक तालिका में मेडल बढ़ाया। हरियाणा ने अभी तक कुल 9 मेडल जीते हैं।

        आल राउंड टाइटल और फ्लोर में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश्वर ने हरियाणा सरकार की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी है, जहाँ खिलाडियों को बेहतरीन कैश अवार्ड तथा अन्य सुविधाएं मिलती हैं। आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कोटा के तहत उन्हें भी नौकरी मिली है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार। उन्होंने कहा कि नौकरी ज्वाइन करने के बाद प्रदेश के लिए पदक जीतने की ख़ुशी अलग है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे और अधिक मेडल लाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि अपने राज्य के लिए मैडल जीत कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

रिबन इवेंट में हरियाणा की झोली में आया स्वर्ण पदक

        राष्ट्रीय खेलों के जिमनास्टिक इवेंट में हरियाणा के लिए गुरुग्राम की लाइफ अदलखा ने रिबन इवेंट में गोल्ड मेडल, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। लाइफ अदलखा ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का हर खिलाड़ी को बेहतरीन समर्थन मिल रहा है। सरकार की खेल नीति मेडल लाने के लिए प्रोत्साहित करती है। राज्य के लिए पदक जीतने पर मुझे बहुत ही खुशी व गर्व हो रहा है। इसके लिए कोच, परिवारजन और हरियाणा सरकार का धन्यवाद।

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त