Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Sports

हरियाणा ने नेटबाल में जीते दो ओर गोल्ड मेडल

October 27, 2023 09:47 PM

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को नेटबाल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में दो ओर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। जबकि जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

द स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गोवा के मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम केमपल में हुए नेटबाल टीम के मुकाबले में महिला और पुरुष टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दोहराते हुए दो और गोल्ड मेडल जीते। दोनों टीमें अलग-अलग इवेंट में दो गोल्ड मेडल पहले ही जीत चुकी है। जिमनास्टिक में लाइफ अदलखा ने अलग-अलग इवेंट में रजत और कांस्य पदक जीता जबकि फेंसिंग गर्ल्स के इवेंट में खिलाड़ी मंजू, सारिका, जिया और आखिरी की टीम ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। हरियाणा की मॉडर्न पेन्थोलोन गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा दल का हौसला बढ़ाने पहुंचे हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और हरियाणा दल के इंचार्ज श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी। ग्रोवर ने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा। हरियाणा सरकार की नई खेल नीति का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए नकद ईनामी राशि बढ़ाने से लेकर खेल सुविधाओं में इजाफा करने समेत अनेक बड़े फैसले लिए हैं, जिनके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं।

इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक संघ के उपप्रधान श्री सूरजपाल अम्मू, नेटबॉल संघ हरियाणा के प्रधान हरिओम कौशिक समेत तमाम पदाधिकारी व कोच मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को किया पस्त