Wednesday, September 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र 2026 के तृतीय दिन सदन की कार्यवाही जारी पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहींमेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विजखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिनेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी
Chandigarh

इज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा देने में तकनौलजी की भूमिका अहम:मनमीत के नंदा

October 10, 2023 05:43 PM
भारत सरकार के वाणिज्य एंव उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आते उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव सुश्री मनमीत के नंदा ने कहा है कि इज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा देने में सरकार की नीतियां तथा तकनौलजी का इस्तेमाल अहम भूमिका निभाते हैं।
नंदा आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित उन्नति इंडिया अवसर श्रृंखला के तहत निवेश शो में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर पंजाब व चंडीगढ़ के उद्योगपतियों को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि विभाग चालीस हजार नियामक अनुपालन बोझ को कम करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में एक महत्वपूर्ण डिजिटल परिवर्तन देखा है। डिजिटल इंडिया और नोटबंदी जैसी पहलों ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ाया है,जिसने सरकारी सेवाओं को सुव्यवस्थित किया है।
पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के अध्यक्ष आर.एस.सचदेवा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में घरेलू निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। इन पहलों का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और स्थानीय और विदेशी दोनों निवेशकों को आकर्षित करना है।
इस अवसर पर बोलते हुए इन्वेस्ट इंडिया के सहायक उपाध्यक्ष उत्सव नेगी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान आर्थिक विकास को गति दी है। यह औद्योगिक विकास का संकेत है। भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता, नीतिगत सुधार और विकास क्षमता इसे घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाती है।
सत्र का संचालन करते हुए मुख्य अर्थशास्त्री डॉ.एसपी शर्मा ने कहा कि भारत वर्तमान में अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत छह प्रतिशत से अधिक की औसत विकास दर के साथ शीर्ष दस अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी होगा, जिसके बाद चीन का स्थान होगा।
कार्यक्रम के दौरान इन्वेस्ट इंडिया की तरफ से सुश्री शीना भैलक,वेंकटेश साहनी, अग्नि जस्थी, वर्णिका उपमन्यु, डॉ.सुरभि गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर सुव्रत खन्ना ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री