Friday, May 09, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजनMEA प्रेस कॉन्फ्रेंस: पूंछ में PAK हमले में 2 छात्रों की मौत- विदेश सचिवPM मोदी से मुलाकात के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी प्रधानमंत्री आवास से रवानाजम्मू-कश्मीर के उरी में सीमा पार से फिर गोलाबारी शुरूवित्त मंत्री सीतारमण ने साइबर सुरक्षा पर बैंकों से मुलाकात कर तैयारी जानीPAK ने भारत के एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की- विदेश सचिव मिसरीजम्मू के सतवारी में आसमान में देखी गई हलचल, इंडिया ने फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर किया फायरभारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, समुद्र से किए ताबड़तोड़ हमले
Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की दो बड़ी घोषणाएं, पीपीपी में बीपीएल कार्डधारकों को दी बड़ी राहत, अब बिजली बिल की स्लैब को किया खत्म

October 01, 2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपये बिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड में लाभ नहीं मिलता था। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता को खत्म करने हुए इस स्लैब को खत्म कर दिया गया है।
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों भी आगे से सरसों का तेल देने की घोषणा की। इस योजना के तहत सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा।
इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों को भी बड़ी सौगात देते हुए दुर्घटना बीमा की 10 लाख रुपये तक की प्रीमियम राशि को सरकार द्वारा वहन करने करने की घोषणा की। पहले पांच लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा की राशि का प्रीमियम सरकार देती थी और उससे ऊपर के लिए पत्रकारों को एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमारे कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास आज मजबूत कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। उन्होंने आह्वान किया कि वह सरकार की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में काम ज्यादा हुआ है और खर्चा कम। उन्होंने कहा कि हम गलत काम नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि अब हमारी सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आमजन के हित में अपने सरोकार को निभाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस में इन्फोर्समेंट को बढ़ाया है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की गई है और आगे 15 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिशन स्वावलंबन से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं के हित में हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ विदुर पेंशन और तीन लाख से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक के अविवाहितों के लिए पेंशन की शुरुआत की है। फोरेन कारपोरेशन विभाग बनाया है और युवाओं का पहला बैच भी विदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी लेकिन हमने इसे 1900 कर दिया है और जल्द ही इसे 3100 करेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देश हित के लिए फैसले लिए
 केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देशहित में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। पिछले नौ वर्षों में एक लाख दस हजार नौकरियां दी गई हैं। सभी गांवों में 24 घंटे बिजली दी गई है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर है।
 
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा व विधायक राजेश नागर  सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला