Wednesday, May 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने के लिए जताया प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद पंचकूला में 29 मई को पत्रकारों के लिए एआई ट्रेनिंग का शुभारंभ करेंगे स्पीकर हरविंदर कल्याणहरियाणा के 23 जिलों में से 7 में अब महिला I.A.S. अधिकारी हैं डी.सी.हरियाणा सरकार ने कई आईएएस और HCS अधिकारियों का किए तबादलेफील्ड में रह कर समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवामुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिएहरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हलसा) ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कियाबिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता” - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
 
Chandigarh

साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल

September 21, 2023 02:57 PM
चंडीगढ़ पुलिस साइबर सैल के एसपी केतन बंसल का मानना है कि साइबर क्राइम एक बड़ी तथा वैश्विक चुनौती के रूप में बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए एहतियात व जागरूकता जरूरी है। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराध को बढऩे से रोका जा सकता है।
केतन बंसल आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उद्योगपतियों व शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे परिवेश में साइबर हमले भी नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी आज न केवल एक दिन चर्चा का विषय है बल्कि इसके बारे में निरंतर जागरूकता फैलाना जरूरी है। युवा वर्ग सोशल मीडिया के सही व सुरक्षित इस्तेमाल के साथ साइबर हमलों को बढऩे से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत, औद्योगिक सैक्टर में साइबर सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर युग में साइबर अपराधी न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस अवसर पर केतन बंसल ने साइबर हमले और साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा का महत्व विषय पर अपना भाषण दिया।
इससे पहले केतन बंसल तथा अन्य साइबर विशेषज्ञों का यहां पहुंचने पर पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा वर्तमान समय की मांग को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना है। साइबर कॉप्स के संस्थापक एवं साइबर सिक्योरिटी सलाहकार तरूण मल्होत्रा ने कहा कि जो कंपनियां इस समय ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रही हैं। तरूण मल्होत्रा ने कहा कि एक उद्योग की स्थापना में जितना महत्व बुनियादी ढांचे का है उससे कहीं अधिक महत्व साइबर सिक्योरिटी का हो गया है। साइबर सिक्योरिटी अब किसी एक क्षेत्र या देश का विषय नहीं बल्कि ग्लोबल समस्या बन चुका है। विश्व का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। विदेशों में उद्योगों की स्थापना के समय ही बुनियादी ढांचे के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी के पार्ट का विशेष ध्यान रखा जाता है।
इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ अमरपाल सिंह ने डाटा बिल 2023 के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान उभरते साइबर खतरे और साइबर अपराध के रुझान,साइबर सुरक्षा प्रशासन और जोखिम प्रबंधन विषयों पर पैनल चर्चा भी हुई। जिसमें  एसटीपीआई की सीईओ ममता भारद्वाज, सौरव कैमिकल के आईटी प्रमुख करण शर्मा, पंजाब एंजल नेटवर्क के चेयरमैन साहिल मक्कड़, सीआईएसओ के टैक्नीकल सोल्यूशन विशेषज्ञ आशीष अब्रहम, अंकित कुमार, तथा नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के रजनीश जैन, नवदीप गर्ग समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री
चंडीगढ़ में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास घेरा, 2 दिन पहले AAP के करीबी के घर से ₹500 के नोट उड़े थे
मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड, नोटों से भरे बैग फेंके, सड़क पर बिखरे 500 के नोट
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ की बदतमीजी,पत्रकारों ने लगाई क्लास
चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी,लिखा- 14 जहरीले बम लगाए, विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी भेजी गई ई-मेल चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्याः जिम से निकलकर गाड़ी में बैठते ही हमलावरों ने फायरिंग की; सीट पर लुढ़की लाश अपने बच्चों को बचाओ’, CBSE बोर्ड की परीक्षाओं के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली