Wednesday, November 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला • झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा • राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक • अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली • आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी • अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज* • शनिवार देर शाम गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सपरिवार अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
Haryana

सांगी धनपत सिंह के नाम से पुरस्कार घोषित करने पर खुशी की लहर, गजेंद्र फौगाट को सौंपा धन्यवाद व आमंत्रण पत्र

November 24, 2022 06:05 PM
सांगी राय धनपत सिंह की स्मृति में घोषित किए गए 1लाख के पुरस्कार के लिए उनके गांव निंदाना के ग्रामवासियों व पूरे प्रदेश के अनेकों लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया ।
            मुख्यमंन्त्री मनोहरलाल का आभार व धन्यवाद पत्र आज  श्रीराम रंगशाला में एकत्र होकर उनके ओएसडी गजेंद्र फोगाट को सौंपा गया ।इस पत्र में मुख्यमंत्री को निंदाना में सांग उत्सव के आयोजन में मुख्यतिथि के रूप में पहुंचने का समय भी मांगा है ।फौगाट ने इस मौके पर सभी को आश्वासन दिया कि वे जल्द मुख्यमंन्त्री को आभार पत्र सौंपेंगे व सभी कलाकारों की प्रार्थना उस तक पहुंचाएंगे ।
       इस मौके पर धनपत सिंह के पड़पोत्र सांगी प्रदीप राय व महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने अपने महम इलाके, निंदाना गांव व उनकी प्रणाली के सभी सांगियों  की ओर मुख्यमंन्त्री का आभार जताया ।प्रदीप राय ने उनकी कुछ रागनियां भी सुनाई । धनपत सांगी के गुरु जमुआ मीर के पौते अमरजीत सुनारिया ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंन्त्री मनोहरलाल ने जो काम किया है उसके लिए सांग जगत हमेशा उनका आभारी रहेगा ।
       इस मौके पे सभी को सम्बोधित करते हुए गजेंद्र फौगाट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंन्त्री की नज़र गांव के हर वर्ग पे रहती है । सबका विकास बराबर हो,कोई भी वर्ग पीछे न रहे इसी चिंता में वो रात रात जाग के काम करते हैं । आज उनके द्वारा ये पुरस्कार घोषित करवाना भी उनकी संस्कृति व संस्कारों को लेकर चिंता का ही परिणाम है। 
     फौगाट ने कहा कि हमारे cm युवाओं में पाश्चात्य संगीत व फूहड़ता को लेके चिंतित हैं  । प्रदेश में युवा नशे,अपराध से किस तरह दूर रह सकता है इस पर वे काम कर रहे हैं ।युवाओं को अपनी संस्कृति व संस्कार से जोड़ने के प्रयास में कई अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी मुख्यमंन्त्री द्वारा लाइन अप किये गए हैं । अंतरराष्ट्रीय गीता जयन्ती भी उन्हीं में से एक है ।
     इस मौके पे धनपत राय परिवार द्वारा लड्डू खिलाकर सबको बधाई दी गयी।इस मौके  पर राजकुमार दनोदा, दीपक मेहला,बंसीलाल बोहर, दीपक जुलाना, अनिल सांगी,राकेश कुमार हिसार, धनपत सिंह के पड़पोत्र गौरव दीपक व पवन कुमार, रमेश टेलर , धनपत सिंह के पौत्र सुशील,राजेश सांगी,रमेश टेलर समेत अनेकों कलाकार व ग्रामवासी उपस्थित थे ।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला
झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक
अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली
आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*
शनिवार देर शाम गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सपरिवार अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश वासियों के नाम दीपावली का संदेश
हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान