Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किएकिशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिलसीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनीएनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विजहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान
Haryana

मुख्य सचिव ने बीआरएपी-2022 का 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

November 24, 2022 01:59 PM
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि प्रदेश में इज ऑफ डुईंग बिजनेस के अंर्तगत देशभर में लागू किए जा रहे बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बीआरएपी)-2022 का हरियाणा में तीव्र गति से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप इस वर्ष भी हरियाणा पिछले वर्ष की भांति इज ऑफ डुईंग बिजनेस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार रहेगा।  
मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूप से इन सुधार कार्य योजना के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करें और 25 नवंबर तक सभी सुधारों व सेवाओं से संबंधित यूजर डाटा को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ साझा करें। उद्योग एवं वाणिज्य बीआरएपी-2022 के तहत सभी विभागों से संबंधित यूजर डाटा का 30 नवंबर तक उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे। 
 
श्री कौशल आज यहां स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (एस-बीआरएपी) कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है उसे आज शाम तक प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित 4 सुधारों को 2 दिनों के भीतर पूरा किया जाय। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भी 30 नवंबर से पहले - पहले सुधारों को पूरा करें। 
बैठक में बताया कि संपत्ति पंजीकरण का शहरी स्थानीय निकायों, बिजली पानी के साथ एकीकरण, संपत्ति पंजीकरण संबंधी शिकायतों के लिए स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र भी विकास कर लिया गया है।
बिजनेस रिफॉर्म के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें - सीएस
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजनेस रिफॉर्म के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें व सभी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय सीमा में दिया जाना सुनिश्चित करें। 
बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2022 के तहत 352 बिन्दुओं को कार्यान्वित किया जाना है। इन बिन्दुओं को दो भागों में बांटा गया है, जिनमें कार्य योजना-क व्यापार से संबंधित है जिसमें 261 सुधार बिन्दू एवं कार्य योजना-ख नागरिक सेवा से सबंधित है जिसमें 91 सुधार बिन्दू शामिल किये गये हैं।
 
बैठक में बताया गया कि हरियाणा को  एमएसएमई के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल हुआ है, वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी ‘स्टेट इज ऑफ डुईंग बिजनेस’ के पांचवें संस्करण में हरियाणा टॉप अचीवर्स कैटेगरी में भी शामिल है।
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, बिजली निगमों के चेयरमैन श्री पीके दास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल, आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री अशोक मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिल सीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विज
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा