Wednesday, August 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणापेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्रीतालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडास्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देशहरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
Haryana

हरियाणा सरकार ने किया एशियन चैंपियनशिप के विजेताओं का जोरदार स्वागत

June 01, 2021 09:33 PM

दुबई में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटे भारतीय टीम के हरियाणवी खिलाड़ियों का प्रदेश सरकार द्वारा भव्य स्वागत हुआ । 

इस मौके पर हरियाणा सरकार में ओएसडी (विशेष प्रचार सैल) गजेंद्र फोगाट ने फूलमालाओं व बुके भेंट करके खिलाड़ियों का स्वागत किया ।उन्होंने मौके पर ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बधाई संदेश व आशीर्वाद को खिलाड़ियों को प्रेषित किया ।
इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि *प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी खिलाड़ियों की जीत को ऐतिहासिक बताया है और खिलाड़ियों को आने वाली आगामी अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी पदक के लिए पसीना बहाने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी ओलंपिक टिकट प्राप्त खिलाड़ियों उनकी तैयारियों के लिए उनके खातों में पांच लाख रुपये पहले ही जमा करवा दिए हैं ।* इसके इलावा ओलंपिक जाने पर उन्हें 10 लाख की राशि और भी देने की तैयारी की जा रही है ।इसके लिए खेल विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं ।
फौगाट ने बताया कि ये प्रदेश के खिलाड़ियो की ऐतिहासिक जीत है ।इसमे 2 गोल्ड,2 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज जीतकर हरियाणा के बेटे बेटियों ने विदेशी धरती पर अपने प्रदेश का परचम लहराया है । इस अवसर पर प्रदेश सरकार की और से सब खिलाड़ियों के परिजनों उनके कोच वह खेल में उनके सहयोगियों का आभार जताते हुए फोगाट ने कहा एक खिलाड़ी जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगने पहुंचता है तो उसके मेडल के पीछे बहुत लोगों का हाथ होता है प्रदेश के मुख्यमंत्री इस संवेदना को समझते हैं और इसलिए उन्होंने ओलंपिक सवर्णपदक जीतने पर देश की सबसे बड़ी इनाम राशि 6 करोड की घोषणा की है । इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है ।
इस मौके पे भारतीय दल के हरियाणवी खिलाड़ी पूजा वोहरा,संजीत सिंगरोहा,अमित पंघाल,अनुपमा कुंडू,साक्षी ढांढा,मोनिका रुड़की,विकास कृष्ण,जैस्मिन लंबोरिया व स्वीटी उपस्थित थे ।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणा पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्री तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात हैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदी
मानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजा