Friday, August 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट कीडीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालहरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीमुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलीदिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारीसंसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगितझारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्जजिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा निवास में भोपाल सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष को शपथ दिलवाई

March 24, 2021 04:02 PM

चंडीगढ़, 24 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज श्री भोपाल सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल भी मौजूद रहे।

         आज यहां हरियाणा निवास में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में श्री भोपाल सिंह ने निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके उपरांत, आयोग के अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह ने नवनियुक्त सदस्यों श्री विजय कुमार, श्री सत्यवान शेरा, श्री विकास दहिया और श्री सचिन जैन को निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

         शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए चेयरमैन और सदस्यों से अब यही अपेक्षा है कि सरकार की ओर से भेजी गई पदों की मांग पर आयोग सुचितापूर्ण तरीके से उपयुक्त शेड्यूल बनाकर भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जिस प्रकार से पहले सिस्टम बनाया गया है, उसी प्रकार से आगे भी पारदर्शी और बिना गड़बड़ी के मैरिट पर भर्तियां की जाएंगी।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप सी और डी के पदों की भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी बनाया गया है, जिस पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31मार्च, 2021 है। इस पोर्टल के लॉन्च होने से युवाओं को केवल एक बार ही पोर्टल पर आवेदन करना है और एक बार ही शुल्क जमा करना है, इससे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए अलग-अलग कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) होगी। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इन सभी कदमों से न केवल अधिक पारदर्शिता आएगी बल्कि भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

         आठ विषयों में एमए और लॉ डिग्री प्राप्त श्री भोपाल सिंह पिछले छह वर्षों से आयोग के सदस्य के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि कहा कि पारदर्शी और योग्यता के आधार पर योग्य युवाओं का चयन उनका मुख्य फोकस होगा।

         इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरण
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है
हरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्त
अंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’