Thursday, July 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई', पीएम मोदी का बड़ा ऐलान हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का हुआ निधन,आज अंतिम संस्कार,मनीमाजरा में होगाशिक्षण संस्थानों से अधिकतम युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जोड़े - प्रधान सचिव राजीव रंजनगृह नगर' और 'स्थायी पता' दोनों अलग-अलग अवधारणाएंगन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणामुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकतहरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरीराज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ
Bhavishya

तिहाड़ में भटकल बना ‘डॉक्टर’

May 06, 2019 06:28 AM

COURTESY NBT MAY 6

तिहाड़ में भटकल बना ‘डॉक्टर’


एक्सक्लूसिव
कैदियों के अलावा जेल स्टाफ को यूनानी नुस्खे बता रहा यासीन


जेल के अंदर
डॉक्टरी की डिग्री नहीं, फिर भी मिले मुरीद
Maneesh.Aggarwal

@timesgroup.com

नई दिल्ली : आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर मेंबर यासीन भटकल इन दिनों तिहाड़ में कैदियों का ‘इलाज’ कर रहा है। वह अपनी कोठरी से यूनानी पद्धति के तमाम नुस्खे बताता है। सूत्रों के अनुसार, उसके नुस्खों से कैदी ही नहीं, तिहाड़ के स्टाफ ने भी सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों में आराम मिलने का दावा किया है। भटकल के मरीजों में सेक्स समस्या से पीड़ित लोग भी हैं।

यासीन भटकल (36) एक समय देश का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी था। उसे 2013 में भारत-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था। बताया जाता है कि तब भी वह यूनानी डॉक्टर के वेश में छिपा था। उसके पास डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं है, लेकिन अब जेल में भी वह नुस्खे बताने लगा है। तिहाड़ के एक आला अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि जेल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि जेल नंबर-4 में बंद भटकल से इलाज के लिए कैदी और स्टाफ आते रहते हैं। वह कोई दवा नहीं दे सकता, लेकिन तरीके बताता है

Have something to say? Post your comment