Thursday, March 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दिया 254 रनों का टारगेट14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली असम: सुखोई-30 फाइटर जेट जोरहाट से उड़ान भरते समय क्रैशखेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीहरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकनसदन में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाईहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता हेतु आज हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने नामांकन भरा
 
Health

डायबीटीज वाले खाएं बादाम, दिल रहेगा चंगा

November 14, 2018 05:29 AM

COURTESY NBT NOV 14

डायबीटीज वाले खाएं बादाम, दिल रहेगा चंगा


• विस, नई दिल्ली : इमली का बीज चिकनगुनिया के वायरस का सफाया कर सकता है। भारतीय साइंटिस्ट्स ने अपनी एक स्टडी में पाया है कि इसके बीज में पाया जाने वाला प्रोटीन चिकनगुनिया के वायरस को खत्म कर सकता है। इसके साथ ही इसे कई और वायरस का सफाया करने में सफल पाया गया है। आईआईटी रुड़की की साइंटिस्ट्स शैली तोमर और डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नॉलजी के वैज्ञानिक प्रविंद्र कुमार ने पाया कि चिकनगुनिया के अल्फा वायरस की सप्लाई चेन तोड़ने में इमली का प्रोटीन कामयाब है।
रोजाना बादाम खाने से शरीर में जमा खराब किस्म का कॉलेस्ट्रॉल या फैट कम हो जाता है
सेहत की बात
पूरी दुनिया में डायबीटीज रोगियों की बड़ी तादाद है• पीटीआई, नई दिल्ली

 

डायबीटीज टाइप 2 वाले लोग अगर अपने खाने में बादाम को शामिल करें तो उनमें कार्डियोवैस्कुलर (दिल और रक्तवाहिकाओं से जुड़ी) संबंधी बीमारी का खतरा कम हो जाएगा। यह बात एक रिसर्च के बाद सामने आई है। इंटरनैशनल डायबेट्स फेडरेशन का कहना है कि पूरी दुनिया में 425 मिलियन लोग और भारत में 72.9 मिलियन से ज्यादा लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के फैट (वसा) होते है। रोजाना बादाम खाने से डिसलिपिडेमिया कम हो जाता है, जिसे मोटे तौर पर खराब किस्म का कोलेस्ट्रॉल या फैट कहा जा सकता है।

‘जर्नल ऑफ मेटाबॉलिक सिंड्रोम एंड रिलेटेड डिसऑर्डर’ में छपी एक स्टडी में कहा गया है कि ऐसे 50 भारतीयों ने जिन्हें टाइप 2 वाली डायबिटीज थी और उनका कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी ज्यादा था, जब उन्होंने अपने खाने में 20 कैलोरी के लिए बिना तला या भुना हुआ बादाम लेना शुरू किया तो उनके हार्ट की हेल्थ और बेहतर हो गई। ‘न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म’ जर्नल में छपी एक स्टडी में कहा गया कि टाइप 2 डायबिटीज वाले 33 चीनी लोगों ने जब 60 ग्राम बादाम खाना शुरू किया तो बादाम खाने से फास्टिंग सिरम ग्लूकोज स्तर 6% कम हुआ।

Have something to say? Post your comment