Thursday, June 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देशमुख्यमंत्री ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिएप्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा: मुख्यमंत्रीशाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : परिवहन मंत्री अनिल विजगुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी,3007 लोगों की लगी नौकरीदिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौतपंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की संभाली कमान
 
Health

नई डिवाइस पर हाथ रखते ही पता चलेगा शुगर लेवल

November 14, 2018 05:16 AM

 

COURTESY NBT NOV 14
नई डिवाइस में खून निकालने की जरूरत नहीं होगी
Rahul.Anand@timesgroup.com

 

शुगर लेवल जांचने के लिए अब न तो खून निकालने की जरूरत होगी और न ही किसी स्ट्रिप की। असल में, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की पहल पर नई टेक्नीक से ऐसी डिवाइस बनाई गई है, जिस पर हाथ रखते ही डायबीटीज के मरीजों का शुगर लेवल पता चल जाएगा। फिलहाल इस डिवाइस की टेस्टिंग चल रही है। मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कई कंपनियां इस पर तेजी से काम रही हैं ताकि देश में बढ़ते डायबीटीज के मरीजों को जांच की सस्ती सुविधा मिल सके।

अभी शुगर की जांच के लिए खून निकालकर और उसे ग्लूकोमीटर के जरिए टेस्ट करना होता है। या फिर लैब में जांच करानी पड़ती है। ICMR के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक, नई डिवाइस में किसी स्ट्रिप का इस्तेमाल नहीं होता है। इससे शुगर लेवल नापने के लिए खून की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले, ICMR ने ग्लूकोमीटर के लिए महज 5 रुपये कीमत वाली देश की सबसे सस्ती देसी स्ट्रिप भी बनाई थी। पहले देसी स्ट्रिप की कीमत 2 रुपये रखने की बात थी, लेकिन बेहद सस्ती होने के कारण कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिलहाल बाजार में एक स्ट्रिप की कीमत 15 से 20 रुपये तक है। नई डिवाइस के बाजार में आने से स्ट्रिप आदि का खर्च भी बचेगा

Have something to say? Post your comment