Friday, March 29, 2024
Follow us on
Haryana

पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्म निर्भरता की राह पर भारत: डा. संजय शर्मा

January 31, 2023 04:58 PM
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की राह बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। कभी विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत अब वैक्सीन से लेकर वेपन तक बना रहा है। हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा प्रमाण है। आने वाले आम बजट पर श्री शर्मा का कहना है कि भाजपा का बजट विजनरी होता है जिसमें 25 से 50 वर्षों तक प्लानिंग होती है। डा. शर्मा ने कहा कि लगभग 60 वर्षों में कांग्रेस देश के विकास के लिए पैसा नहीं जुटा पाई, देश के बजट का आकार केवल 16 लाख करोड़ तक सीमित था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 8 साल में देश के बजट को दोगुना से ज्यादा कर दिया। पिछले बजट का आकार 39 लाख करोड़ था। 
श्री शर्मा का कहना है कि 2014 से पहले 5 लाख रुपये की इनकम पर 30 हजार रुपये इनकम टैक्स लगता था और अब शून्य लगता है। देश में बेरोजगारी कम करने के लिए पीएम मोदी की सरकार ने कंपनियों के टैक्स रेट को कम किया वहीं कारपोरेट टैक्स में भी कमी की ताकि उद्योगपति ज्यादा से ज्यादा इनवेस्ट कर सके और युवाओं को रोजगार मिले। भाजपा सरकार देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर 100 लाख करोड़ खर्च कर रही है। जिससे पूरे देश में 4 से 6 लेन सड़कें, बड़े-बड़े ब्रिज, अस्पताल, स्कूल और ऐसी कई अन्य चीजों का निर्माण तेजी से हो रहा है। 
 
*मोदी सरकार ने 8 सालों में देश के रक्षा बजट को 4 गुना से ज्यादा बढ़ाया*
 
डा. शर्मा ने बताया कि 2014 से पहले भारत दुश्मनों से परेशान रहता था। सेना के पास जरूरी सामान और हथियारों की कमी होती थी। चीन का रक्षा बजट भारत से 12 गुना और यूएस का 30 गुना ज्यादा हुआ करता था। ऐसे में उनका सामना करना मुश्किल होता था। लेकिन मोदी सरकार ने महज 8 सालों में देश के रक्षा बजट को 4 गुना से ज्यादा बढ़ा दिया और अब देश का रक्षा बजट 5 लाख करोड़ हो गया। सेना के जवानों को जरूरी बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ आधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान दिए। दुर्गम रास्तों में सेना के लिए जल्द से जल्द रसद पहुंचाने के लिए बड़े-बडे टनल बनाए गए हैं पहाडी इलाकों पर ऐसे कई कार्य आज भी जारी है। 
 
*मोदी सरकार ने जनहितकारी योजनाएं चला कर एक इतिहास रचा*
 
मीडिया पमुख ने बताया कि कांग्रेस की सरकारें बजट में केवल सैलरी, भत्ते, और पेंशन पर ध्यान देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने इन प्रावधानों के अलावा कई जनहित कारी योजनाएं चला कर एक इतिहास रचा है। पूरे देश को मुफ्त वैक्सीन, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, किसानों को सम्मान निधि, देश की जरूरतमंद जनता को प्रधानमंत्री आवास, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, व्यापार के लिए ऋण, स्किल डेवलपमेंट के मुफ्त कोर्सेस, स्टार्ट आप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी कई योजनाएं आज देश की जनता के लिए चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सब साफ नीयत और देश के लिए अपनाई गई बेहतीन नीति की वजह से संभव हो सका है। 
 
*कांग्रेस के समय महंगाई दर होती थी डबल डिजिट में*
 
मीडिया प्रमुख ने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया की कई बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्था चरमरा गई, इसका असर भारत पर भी पड़ा। 100 से ज्यादा देश आज भी कोरोना के प्रभाव से जूझ रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी की नीतियों का ही कमाल है कि देश इस आपदा बाहर आ रहा है। देश की महंगाई की दर जो कांग्रेस के शासन में डबल डिजिट में होती थी, मोदी सरकार में आज फिर से 6 फीसदी पर आ पहुंची है। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। मूल सुविधाएं आज जनता तक पहुंच रही है।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादव
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, एक नौजवान लड़के को 38.56 ग्राम स्मैक/ हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़:निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़:हरियाणा बाल संरक्षण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता कार्यभार से मुक्त,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश किए जारी, बाल संरक्षण परिषद में नए चेयरपर्सन की नियुक्ति होने तक महिला एवं बाल विभाग करेगा देखरेख
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनेलो के पार्टी कार्यालय प्रेसवार्ता की
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें तिलक लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।