Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
MP: भोपाल में आज 7.15 बजे पीएम मोदी का रोड शोकांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई,' सैम पित्रोदा के बयान पर बोले अमित शाहकांग्रेस हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे करेगी,' बोले पीएम मोदीबिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाईकेंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनीहरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगीप्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डेविधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
Haryana

तरुण भंडारी सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार सलाहकार के रूप में सोमवार संभालेंगे हरियाणा सचिवालय में कार्य

January 29, 2023 09:31 PM
तरुण भंडारी को प्रदेश सरकार में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार सलाहकार के रूप में सोमवार दोपहर 2 बजे  हरियाणा सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे।इस अवसर पर हरियाणा के लोकल बॉडी मनिस्टर कमल गुप्ता,कृषि मंत्री जे पी दलाल,हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी व कई हस्तियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
     तरुण भण्डारी ने कहा है कि जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार सलाहकार के रूप में मेरे जैसे व्यक्ति पर मुख्यमंत्री ने इतना भरोसा जताया, इसके लिए मैं उन का तहे दिल से आभारी हूं और विश्वास दिलाता हूं कि उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में इतना विकास किया है कि इससे यह काम बेहद आसान रहेगा। हमारा छोटे से जिले पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हजारों करोड़ों रुपए की योजनाएं दी गई, ना केवल पंचकूला प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र आज विकास की गंगा में बह रही है। कोई गली-कुचा ऐसा नहीं रहा जो कच्चा या टूटा फूटा हो। लगातार विधायकों द्वारा की जाने वाली अपने क्षेत्र के विकास की डिमांड पूरी हो रही है। लेकिन जितना कार्य किया गया, उतना प्रचार नहीं हो पाया। जन जन तक सरकार की कार्यशैली को पहुंचाने का हम काम करेंगे। 8 साल में सरकार द्वारा लाई गई जन हितेषी योजनाओं के प्रचार से जनता भी जागरूक होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री का यही सपना है और हम इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
तरुण भण्डारी ने कहा है हमारा कार्य केवल हमारी सरकार का प्रचार नहीं बल्कि हम जनता तक पिछली सरकारों ने क्या किया, यह भी पहुंचाने का काम करेंगे। जिस प्रकार से मुद्दा विहीन विपक्ष जनता को भ्रमित करने का काम कर रहा है, अपने लोगों के आंकड़े पेश कर असली आंकड़ों के हेरफेर से झूठ फैलाया जा रहा है। इस भ्रम की स्थिति को खत्म करने का काम हम बेहतरी से करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे गरीब पात्र व्यक्ति को तमाम योजनाओं से लाभान्वित करके दूसरे सक्षम व्यक्तियों के बराबर लाने के प्रयास लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, उनका सही लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए भी प्रचार बेहद महत्वपूर्ण है।
     तरुण भण्डारी ने कहा है कांग्रेस आपस में ही लड़ लड़कर खत्म होती जा रही पार्टी है। यात्रा में कितने लोग शामिल हुए यह बात किसी से छुपी नहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो कांग्रेस अपनी बपौती बना रखी है। अवतार सिंह भड़ाना- राव इंदरजीत- डॉ अरविंद शर्मा- चौ0 विरेंद्र डूमरखा- रमेश कौशिक- अशोक तंवर जैसे लोगों की बदौलत इनकी सरकार बनती थी। इन लोगों ने पार्टी को सींचा है और अब ताजा उदाहरण कुलदीप बिश्नोई का है। इन जैसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना कांग्रेस के लिए कैसे लाभकारी हो सकता है। इन सभी बातों पर नजर डालें तो कांग्रेस हमारे लिए किसी भी प्रकार की कोई चुनौती नहीं है। 
        बता दें कि संगठनात्मक रूप से भंडारी बेहद मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं। तरुण भंडारी का राजनीतिक सफर सदा बड़ी जिम्मेदारियों से भरा रहा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के लिए कई मौकों पर गेमचेंजर की भूमिका निभाने वाले तरुण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी लंबे समय तक निभा चुके हैं। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप द्वारा संगठन खड़ा नहीं होने दिया गया, बावजूद इसके संगठन के सामने खड़ी हर चुनौती और फाइनेंशियल दिक्कतों को तरुण भंडारी ने अपनी सूझबूझ और परिपक्वता से दूर करते हुए तवर को सगठन का एक कामयाब मुखिया साबित किया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इकाइयां ना बनने के बावजूद कांग्रेस हाईकमान इनकी कार्यशैली से हमेशा प्रभावित रहा है।
भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद भी तरुण भंडारी समय-समय पर पार्टी को अपने अनुभवों का एहसास करवाते रहे हैं। कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी के कारण प्रदेशभर के कोने-कोने से जुड़े कई बड़े चेहरे इनके प्रयासों से भाजपा में शामिल हुए है। मात्र ढाई साल के दौरान 50 से अधिक ऐसे बड़े चेहरे जो कांग्रेस के मंच पर कई-कई चुनाव लड़ चुके थे, वह भाजपा के नारे लगाते आज नजर आते हैं। इस कार्यशैली के मुरीद भाजपा और संघ के कई बड़े लोग हैं। संगठन का लंबा अनुभव होने के कारण मैनेजमेंट के माहिर तरुण भंडारी को एन वक्त पर इस प्रकार की जिम्मेदारी मिलना भाजपा के लिए अगर संजीवनी बूटी कहें तो गलत कतई नहीं होगा। क्योंकि लंबे समय से भाजपा ऐसा महसूस कर रही थी कि प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई तमाम जनकल्याणकारी नीतियों- योजनाओं का सही प्रचार नहीं हो पाने के कारण विपक्ष लोगों को बहकाने और अपने झूठ का भ्रम फैलाने में कामयाब होता जा रहा है। हाल ही में हुए कई चुनावों में उम्मीदों अनुरूप परिणाम ना मिल पाने और सोशल मीडिया पर आम जनमानस के विचारों को सुनने के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने अपने इस मजबूत-गठीले पहलवान को राजनीतिक कबड्डी के मैदान में उतार दिया है।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे