Thursday, April 25, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
EC ने दिल्ली मेयर चुनाव को दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदानशेनझोउ-18 क्रू को आज अंतरिक्ष स्टेशन पर लॉन्च करेगा चीनअमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को करेंगे संबोधितराहुल गांधी 1 मई को अमेठी से कर सकते हैं नामांकनदिल्ली: मुख्यमंत्री सैनी कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात को पहुंचे कुलदीप बिश्नोई की आवाज पर हो रही है मुलाकात हिसार लोकसभा समेत चुनाव पर हो रही चर्चा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूदप्रधानमंत्री मोदी ने सीएम मोहन यादव के साथ भोपाल में किया रोड शोसलमान खान फायरिंग केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच मुंबई पहुंची, आरोपियों से करेगी पूछताछकांग्रेस ने ओवैसी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, मोहम्मद वलीउल्लाह हैदराबाद से लड़ेंगे चुनाव
Haryana

मुख्यमंत्री ने किया गुप्ति सागर नेचर केयर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास

January 29, 2023 04:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी खान पान की आदते ठीक हो, शरीर स्वस्थ रहें, इसके लिए आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा अहम है प्राकृतिक चिकित्सा कोई चिकित्सा नहीं बल्कि पद्धतियों का सार है। मुख्यमंत्री रविवार को गन्नौर स्थित श्री 108 गुप्तिसागर धाम जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे  इस मौके पर उन्होंने गुप्तिसागर नेचर क्योर इंस्टीटयूट का शिलान्यास भी किया तथा श्री 108 गुप्ति सागर जी महाराज द्वारा अन्त्योदय प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखि पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर की विधायक श्रीमति निर्मल चौधरी, राई के विधायक मोहन लाल बडौली व ट्रस्ट के पदाधिकारीगण मौजूद रहें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुप्तिसागर महाराज जी का आर्शीवाद भी प्राप्त किया और उनके साथ गुप्तिधाम का अवलोकन भी किया।

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के शिलान्यास व महाराज जी द्वारा लिखी पुस्तक के विमोचन की बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें महाराज जी का आर्शीवाद लेने का मौका मिला है, पहली बार वह गुप्तिसागर धाम आए हैं। गुप्तिसागर धाम का नाम बहुत सुना । आते जाते दूर से मैं नमन करता था, लेकिन आज मुझे आने का मौका मिला हैं। जिस प्रकार गुप्तिसागर महाराज जी  अपने जीवन रूपी ज्ञान को सभी में बांट रहे है, उस ज्ञान सागर  में मुझे भी आज डूबने का मौका मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराज जी जिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रहे हैं, उस यूनिवर्सिटी का मैं भी विद्यार्थी हूं। श्री 108 गुप्ति सागर जी महाराज में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है और वे राष्ट्र को आगे बढाने का कार्य कर रहें है। उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए नौ वर्ष की आयु से ही अपना घर परिवार छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी 27 वर्ष की आयु में राष्ट्र सेवा के लिए अपना घर परिवार छोड़ दिया था। वे वर्ष 1980 से लेकर 2012-13 तक समाज कार्यो, सामाजिक कार्यो व राजनीतिक कार्यो में निरन्तर लगे हुए हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की सेवा करने का मुझे मौका मिला है।

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह भी कहा कि पूर्व की सरकारों में शासन व्यवस्था का मतलब केवल सत्ता सुख भोगना, और लाभ उठाना था  लेकिन वर्तमान सरकार जनता को यानि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ मिले, इसमें कोई कमी न हो, इस सोच के तहत कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री ने बनकर देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करते हुए देश को निरन्तर आगे बढाने का काम कर रहें हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश भी निरन्तर आगे बढे इसके लिए हम कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि समाज में तीन वर्ग होते हैं पहला वर्ग सम्पन्न वर्ग होता है जो खुद के लिए भी और दूसरों के लिए भी कार्य करते है, दूसरा वर्ग होता है मध्यम वर्ग जो केवल अपने लिए व अपने परिवार के लिए कार्य करता है और तीसरा वर्ग होता है निम्न वर्ग जो गरीब व अन्त्योदय  होता है इस वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने आने के बाद ऐसे परिवारों का डाटा तैयार किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचार धारा के अनुरूप अन्तिम छोर में बैठे  व्यक्ति को इसका लाभ मिले, इसके लिए हम लगे हुए है। चिकित्सा के नाते आयुष्मान भारत योजना क्रियान्वित की  है, उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा में चिरायु हरियाणा योजना शुरू की हुई है और इसके तहत हरियाणा में 29 लाख परिवार 5 लाख रूपए तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ सूचिबद्ध अस्पतालों व नागरिक अस्पतालों मे उठा सकते है। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को शाॅल, पगड़ी व ब्रहाम चारणी रंजना शास्त्री व तान्या जैन ने प्रतीक चिन्ह देकर मुख्यमंत्री का भव्य अभिन्नदन किया। उन्होंने गुप्तिसागर धाम में प्रसाद भी ग्रहण किया।

        इस मौके पर श्री 108 गुप्ति सागर जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी का स्वागत करते हुए कहा कि मनोहर लाल एक नेक दिल व सच्चे इंसान हैं है । उनके मन व दिल में नेकदिली, चिंतन और अच्छे विचार है और इसी भावना के तहत वे पिछले साढे आठ वर्षो से प्रदेश के विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रहें है। प्रदेश मे शांति व सदभाव का वातावरण प्रस्तुत कर रहें। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि हरियाणा के विकास के लिए व राष्ट्र सेवा के लिए जो भी कार्य बताएगें वे हमेशा उनके साथ है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे