Friday, March 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ीजहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादवउत्तराखंड: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकेंद्र सरकार ने मनरेगा से जुड़े संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया, बढ़ेगी मजदूरीउत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मर्डर की जांच के लिए SIT गठितCM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी EDहरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषितअंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
Haryana

पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर भारत: धनखड़

January 26, 2023 03:09 PM
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया और नाम-अनाम बलिदानियों व वीर शहीदों को नमन किया। श्री धनखड़ ने गणतंत्र के पावन पर्व की देश-प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। दुनिया के शक्तिशाली देशों के समूह जी-20 के अध्यक्ष जैसे गौरवशाली पद पर विराजमान है और बेहतर अर्थ प्रबंधन से दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखकर हर भारतीय
का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। दुनिया के अग्रणी देशों में नौकरियों में छंटनी का दौर चल रहा है जबकि भारत मेंं युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। यह बदलता हुआ और अपना पुराना गौरव हासिल करता हुआ भारत है।
धनखड़ ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर नाम-अनाम बलिदानी की गौरव गाथा का इतिहास पब्लिक डोमेन में आना चाहिए। आजादी के आंदोलन में तीन लाख 27 हजार वीरों ने आजादी के लिए बलिदान दिया। साढ़े 13 हजार वीरों को कोर्ट के माध्यम सें फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में ऐसा माहौल बनाया गया कि केवल एक ही परिवार के लोगों का गुणगान हुआ और  बाकि बलिदानियों को भूला दिया गया। बदलते हुए भारत में ऐसा नहींं होगा। भाजपा एक-एक कार्यकर्ता आजादी के आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी नाम-अनाम बलिदानियों के गौरवशाली इतिहास को देशवासियों के सामने लाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
           धनखड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 372 रुपये प्रति क्विंटल किया है जो ज्यादातर गन्ना उत्पादक राज्यों से ज्यादा है। किसी एक राज्य ने एक बार पहले घोषित कर कुछ रुपये प्रति क्विंटल हमारे से ज्यादा दिया है, लेकिन उनका पिछला रिकॉर्ड देखें और आगे भी देखेंगे वे क्या भाव देते हैं। हरियाणा में मनोहर लाल सरकार किसान हितैषी सोच के साथ कार्य कर रही है। अंत्योदय की भावना से परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से गरीब कल्याण के कार्य कर रही है।  उन्होंने इस वर्ष हरियाणा से पद्मश्री विजेता सुखमा आचार्य व बख्शीश यादव को भी बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू,पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक,डॉ दिनेश घिलौड़,नरेंद्र खट्टर,मदनलाल गोयल राजू सहगल, राजेश भालौठ सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादव
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, एक नौजवान लड़के को 38.56 ग्राम स्मैक/ हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़:निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़:हरियाणा बाल संरक्षण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता कार्यभार से मुक्त,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश किए जारी, बाल संरक्षण परिषद में नए चेयरपर्सन की नियुक्ति होने तक महिला एवं बाल विभाग करेगा देखरेख
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनेलो के पार्टी कार्यालय प्रेसवार्ता की
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें तिलक लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।