Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में किया मतदानछत्तीसगढ़ के बीजापुर में फटा UBGL सेल, CRPF का एक जवान घायल2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है', अमरोहा में बोले पीएम मोदीचंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशीपंजाब में बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को फांसीहरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपासलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुई
Haryana

गणतंत्र दिवस पर - हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

January 25, 2023 03:10 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए अमिताभ ढिल्लों राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
           पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिला पदक
          जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है उनमें सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की