Thursday, April 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशीपंजाब में बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को फांसीहरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपासलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुईपहलवानों vs बृजभूषण पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आजबिहार: सम्राट चौधरी ने RJD को बताया गुंडों की पार्टी, तेजस्वी बोले- ये हार की बौखलाहटमुर्शिदाबाद: रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्तीप्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
Haryana

पेंशन की टीस मन में, 5100 करवा कर ही रहूंगा - दुष्यंत चौटाला

December 09, 2022 04:06 PM

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि आप लोगों के प्यार, आशीर्वाद के कारण ही जेजेपी अपने दस माह में ही इस मुकाम पर पहुंची थी। आप सब प्रदेश वासी दुष्यंत के प्रति यूं ही अपना प्यार एवं आशीर्वाद बनाए रखना, आपसे किया हर वायदा पूरा होगा। डॉ. चौटाला शुक्रवार को भिवानी के हुडा मेला ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित जन सम्मान दिवस रैली में उमड़े जन सैलाब को संबोधित कर रहे थे।

               

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज से चार साल पहले उन्हें जब पार्टी से निकाला था तो उन्होंने झंडा-डंडा, फंड, विधायक सब सौंप दिया था। जेजेपी के गठन के मात्र दस महीनों में ही आप लोगों ने इतना प्यार दिया कि पार्टी के दस विधायक चुनकर आए और सरकार में हिस्सेदार बने। जेजेपी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में अपने 60 प्रतिशत वायदों को पूरा करके दिखाया है और बाकी 40 प्रतिशत भी गठबंधन सरकार पूरा करके दिखाएगी। उन्होंने रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जननायक जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करें। इससे पूर्व जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

               

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी का एक वायदा 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन का था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसकी टीस मन में है। लेकिन अभी सरकार के दो साल बकाया हैं और जेजेपी अपने इस वायदे को पूरा करवा कर ही रहेगी। डिप्टी सीएम शुक्रवार को भिवानी के हुडा ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित जन सम्मान दिवस रैली में उमड़े जन सैलाब को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने बताया कि गठबंधन की सरकार पिछले तीन साल से लगातार जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि देश का का सबसे बड़ा मारुति प्लांट खरखौदा में स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट के कारण प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेवात में इलैक्ट्रिक बैटरी का प्लांट लगाया जा रहा है जिस कारण उस क्षेत्र का विकास नई गति पकड़ेगा। श्री चौटाला ने कहा कि नए साल से घर बैठे ही राशन कार्ड बनेंगे। अब नीले-पीले-हरे बनवाने का झंझट खत्म होगा और परिवार पहचान पत्र  आधार कार्ड के आधार पर अपने आप नीले-हरे-पीले कार्ड बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाईन सिस्टम लागू कर रखा है जिस कारण व्यक्ति अपने घर बैठे ही अपनी रजिस्ट्री करवाने की अप्वाइंटमेंट ले सकता है।

 

उपमुख्यमंत्री ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में किसान अपनी फसल बेचने के लिए दो-दो, तीन-तीन दिन तक मंडी में ट्रैक्टर ट्राली पर सोकर अपनी फसल बिकने का इंतजार करता था और फिर पेमेंट का। गठबंधन सरकार ने किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि किसान अब खुद अपनी फसल बेचने की तारीख निर्धारित करता है और फसल बिकते ही 48 घंटे के अंदर उसके खाते में फसल की राशि  जाती है। अब किसान को  तो रात को ट्रैक्टर ट्राली पर सोकर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती और  ही पेमेंट की कोई टेंशन रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि किसान हितैषी लोगों के राज में किसानों की जमीनें बिका करती थी लेकिन जेजेपी के प्रयासों से 13 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पूरे देश में एकमात्र प्रदेश है।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी ने राज मे हिस्सेदारी के केवल तीन सालों में ही उद्योगों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपूओं में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण, आयुष्मान योजना की पात्रता के लिए न्यूनतम आय की सीमा को 120000 से बढ़ा कर 180000 करवाने, कौशल विकास निगम के तहत नौकरियों में न्यूनतम वेतन 16000 करवाने में सफलता हासिल की है। सीटेट की परीक्षा गृह जिला में और एचटेट के लिए 50 किलोमीटर का दायरा निर्धारित करवा कर युवाओं से किया वायदा भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन का कार्य हो सके इसके लिए प्रदेश में 30 हजार करोड़ का निवेश लाया गया है। डिप्टी सीएम ने खिलाडिय़ों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि खेल के दौरान चोटिल हुए खिलाडिय़ों की रिकवरी  इलाज के लिए जल्द ही बीमा योजना शुरू की जाएगी ताकि खिलाडिय़ों को अपना इलाज करवाने में किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने का वायदा किया

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की