Thursday, April 25, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
EC ने दिल्ली मेयर चुनाव को दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदानशेनझोउ-18 क्रू को आज अंतरिक्ष स्टेशन पर लॉन्च करेगा चीनअमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को करेंगे संबोधितराहुल गांधी 1 मई को अमेठी से कर सकते हैं नामांकनदिल्ली: मुख्यमंत्री सैनी कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात को पहुंचे कुलदीप बिश्नोई की आवाज पर हो रही है मुलाकात हिसार लोकसभा समेत चुनाव पर हो रही चर्चा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूदप्रधानमंत्री मोदी ने सीएम मोहन यादव के साथ भोपाल में किया रोड शोसलमान खान फायरिंग केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच मुंबई पहुंची, आरोपियों से करेगी पूछताछकांग्रेस ने ओवैसी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, मोहम्मद वलीउल्लाह हैदराबाद से लड़ेंगे चुनाव
Haryana

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर

December 07, 2022 06:18 PM
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने कमर कस ली है। यात्रा की तैयारियों को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी पहुंचे। बैठक में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी विधायकों, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने गोहिल का स्वागत किया।
 
इस मौके पर शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए। अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेशहित में काम कर सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा में जो ऐतिहासिक कार्य किए, आज भी देशभर में उनका उदहारण दिया जाता है। गोहिल ने दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि वो मजबूती के साथ संसद में किसान, जवान और हर वर्ग की आवाज उठाते हैं। 
 
गोहिल ने बैठक में मौजूद सभी नेता व कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक सकारात्मक संदेश लेकर यात्रा पर निकले हैं। बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों को रोकने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का प्रयास शुरू किया है। इसीलिए जनता इस यात्रा से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रही है। 
 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को पूरे देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में यात्रा का आगमन और इससे लोगों का जुड़ाव ऐतिहासिक होगा। लाखों की तादाद में हरियाणवी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। अभी से ही राहुल गांधी के आगमन को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 
 
चौधरी उदयभान ने बताया कि उन्होंने यात्रा प्रबंधन के लिए अलग-अलग 14 कमेटियों का गठन किया है। साथ ही सभी 22 जिलों के कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा में यात्रा दो चरणों में होगी। 21 तारीख को फिरोजपुर झिरका से यह हरियाणा में दाखिल होकर सोहना, बड़खल, फरीदाबाद होते हुए आगे बढ़ेगी। 
 
तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए चौधरी उदयभान और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जिला स्तर पर बैठकें करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए लगातार षड़यंत्र रचे। लेकिन फिर भी वो सच्ची आत्मा और सकारात्मक उदेश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत जोड़ने की उनकी कोशिश जरूर सफल होगी। बीजेपी द्वारा समाज में अमीर-गरीब और जात-धर्म के नाम पर जो खाई खोदी गई है, यह यात्रा उस खाई को पाटने का काम करेगी। 


Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे