Thursday, March 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ीजहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादवउत्तराखंड: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकेंद्र सरकार ने मनरेगा से जुड़े संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया, बढ़ेगी मजदूरीउत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मर्डर की जांच के लिए SIT गठितCM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी EDहरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषितअंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
Haryana

ज्ञान व आस्था की परंपरा से जुड़े युवा पीढ़ी :धनखड़

December 03, 2022 04:46 PM
भगवद गीता और रामायण जीवन के मूल्यों की रक्षा करने की सीख देते हुए ज्ञान और आस्था की परपंरा को समृद्ध बनाती है। युवा पीढ़ी को अर्जुन की
भांति धैर्य के साथ ज्ञान और आस्था की परंपरा से जुड़ना चाहिए। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव में गीता सार पर आधारित सेमिनार में अपना उदबोद्घन देते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है कि पिछले आठ वर्षों से गीता के अनंत ज्ञान को जन-जन पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सेमिनार में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, प्रारंभ स्कूल के निदेशक डॉ ऋषि गोयल, नेहरू कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ एचएस यादव, इस्कॉन से परमदास प्रभु, औम शांति से बहिन संतोष ने विचार रखे। सेमिनार का संचालन कृष्ण कुमार शास्त्री ने किया।
 -- अर्जुन की धैर्यवान श्रोता होना जरूरी
      धनखड़ ने कहा कि ज्ञान लेने के लिए अर्जुन की तरह धैर्यवान श्रोता भी होना जरूरी है। कृष्ण -अर्जुन का संवाद उत्कृष्ट उदाहरण है,हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी संस्कृति का हिस्सा हैंं। कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के लिए इसलिए तैयार किया कि यह सभी की भलाई के लिए जरूरी था, जीवन के मूल्यों की रक्षा करने के लिए जरूरी था। युवा पीढ़ी को भी जीवन में सफल होने के लिए  एक ऋषि की तरह सभी की भलाई की सोच रखनी चाहिए।
-- भारतीय दृष्टिकोण से जी-20 का नेतृत्व करेगा भारत  
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि हम भारतीय दृष्टिकोण से जी-20 का नेतृत्व करेंगे। भारत का दृष्टिकोण संपूर्ण मानवता की भलाई का दृष्टिकोण हैै। गीता का संदेश भले ही युद्ध के मैदान में दिया गया हो,यह संदेश मानवता की भलाई के लिए दिया गया था। रामायण में राम और भरत की राज सिंहासन हथियाने के लिए नहीं बल्कि सिंहासन एक -दूसरे को सौंपने की सीख देता है। यह दूसरे के लिए त्याग का भारतीय दृष्टिकोण है।  
        डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने सेमिनार के वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने का सिद्धांत है। श्रीमद्भागवत गीता का भारतीय संस्कृति, धर्म एवं दर्शन पर गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आज गीता के संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण करना होगा। डीसी ने कहा कि गीता हमें कर्म करने की शिक्षा देती है। गीता का सार हर वर्ग, आयु के लोगों के लिए प्रासंगिक हैै।
  प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने गीता महोत्सव मेंं आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिप सीईओ प्रदीप कौशिक, नगराधीश परवेश कादियान, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, डीएसओ ललिता मलिक, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डिप्टी डीईओ रामनिवास शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कप्तान बिरधाना, कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव, प्रकाश माजरा, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, अनिल मातनहेल, मनीष चेयरमैन,राजेंंद्र शर्मा मनीष बंसल,प्रवीण जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादव
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, एक नौजवान लड़के को 38.56 ग्राम स्मैक/ हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़:निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़:हरियाणा बाल संरक्षण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता कार्यभार से मुक्त,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश किए जारी, बाल संरक्षण परिषद में नए चेयरपर्सन की नियुक्ति होने तक महिला एवं बाल विभाग करेगा देखरेख
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनेलो के पार्टी कार्यालय प्रेसवार्ता की
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें तिलक लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।