Thursday, March 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ीजहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादवउत्तराखंड: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकेंद्र सरकार ने मनरेगा से जुड़े संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया, बढ़ेगी मजदूरीउत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मर्डर की जांच के लिए SIT गठितCM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी EDहरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषितअंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
Delhi

हरियाणा में मिलेगा भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन, लोग बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार- हुड्डा

November 30, 2022 06:17 PM
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर दिल्ली में आज पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सभी कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में यात्रा के स्वागत और उसको सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर हरियाणा में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग यात्रा का बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा को हरियाणा में ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा। हरियाणा के रूट पर लाखों की तादाद में लोग इसका हिस्सा बनेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 14 कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी। 
 
चौधरी उदयभान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 21 तारीख को फिरोजपुर झिरका से हरियाणा में दाखिल होगी। इसके स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेता वहां मौजूद रहेंगे। झिरका में दाखिल होने के बाद यह यात्रा नूंह होते हुए सोहना पहुंचेगी और उसके बाद आगे का सफर तय करेगी।
 
चौधरी उदयभान ने यात्रा के रूट और टाइमिंग बारे पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 5 तारीख को चंडीगढ़ में पार्टी की एक और बैठक बुलाई गई है। इसमें कमेटियों का गठन करके सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।
Have something to say? Post your comment
 
More Delhi News
CM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी ED केजरीवाल 28 मार्च को कथित शराब घोटाले में पैसे के लेन-देन का बड़ा खुलासा करेंगे: सुनीता केजरीवाल ईडी हिरासत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्वास्थ विभाग के लिए जारी किया निर्देश दिल्ली: अलीपुर में फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां
दिल्ली। कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस को कहा अलविदा। भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, कुरुक्षेत्र लोकसभा से बनाए जा सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, साल 2004 और 2009 में कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल रह चुके हैं सांसद। कांग्रेस में जिंदल परिवार है बड़ा नाम।
आज शाम दिल्ली दौरे पर तेजस्वी यादव, सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं से करेंगे चर्चा दिल्ली कैंट इलाके से हिरासत में लिए गए 3 लोग, पुलिस ने 3 करोड़ रुपए बरामद किए
हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा का दिल्ली दौरा, दौरे पर पहुंचने के बाद अलग-अलग केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की मुलाकात,नई दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी की महिपाल ढांडा ने मुलाकात,सभी नेताओं से शिष्टाचार की मुलाकात
दिल्ली- केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका,केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका* अरविंद केजरीवाल ही शराब घोटाले के किंगपिन', राउज एवेन्यू कोर्ट में ED का दावा