Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकटदिल्ली में मेयर चुनाव टले, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से फैसलाEVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्टकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टPM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बातजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
Haryana

राष्ट्रपति के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीजीपी हरियाणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

November 28, 2022 06:52 PM

हरियाणा पुलिस द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने  एडीजीपी सीआईडी श्री आलोक मित्तल के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के संबंध में राष्ट्रपति के आमगन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी करने के बाद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उचित ब्रिफिंग की जाये।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला रेंज श्रीकांत जाधव, आईजीपी सुरक्षा श्री सौरभ सिंह, उपायुक्त श्री शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

डीजीपी ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ केयूके सभागार, अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, ब्रह्मसरोवर और अन्य कार्यक्रम स्थलों सहित  विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित हेलीपैड का भी दौरा किया और किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा सुरक्षा डयूटी में करीब 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा ब्रह्मसरोवर क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है। ब्रह्मसरोवर पर लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्मसरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एंटी सेबोटेज की 5 टीमें लगातार ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र विश्वविधालय एरिया में चैकिंग कर रहीं हैं। जिला पुलिस की टीमो द्वरा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है। ब्रह्म सरोवर के सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं महोत्सव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। गीता महोत्सव मेला में वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*