Wednesday, April 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोकहरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें कामलोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणाछत्तीसगढ़: कांकेर में कुल 18 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर भी मारा गयामुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमनहकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोजहरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात कीचण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
Haryana

जनता को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में विश्वास, आम आदमी पार्टी को दिखाया आइना और खात्मे पर कांग्रेस - डिप्टी सीएम

November 25, 2022 07:08 PM

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा की जनता को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में पूरा विश्वास है और जनता मजबूती के साथ गठबंधन के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को आदमपुर उपचुनाव में आइना दिखा दिया है और कांग्रेस पार्टी में निरंतर फूट जारी है। वे शुक्रवार को अंबाला में पत्रकारों से रूबरू थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर उपचुनाव में विधायक बनाने का दावा करती थी लेकिन मात्र तीन हजार वोट पर ही सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खुद के टूटने के आसार है और देश स्तर के बाद राज्यों में भी कांग्रेस की फूट सामने आ रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कल राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के खिलाफ बोला है और इससे पहले हरियाणा में भी कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उद्यभान के विरुद्ध बोला था। उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस तोड़ो की ओर चल पड़ी है और जल्द ही कांग्रेस का खात्मा होगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए 9 दिसंबर को पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई और रैली का न्यौता दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत से पिछले चार सालों में जेजेपी को नए मुकाम तक पहुंचाया है। साथ ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्वाचित पंचों-सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने संशोधन के जरिए ग्रामीण विकास के लिए छोटी सरकार की ताकत निरंतर बढ़ाई है और नई पंचायतों की ग्रामीण विकास में अहम भूमिका रहेगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की
चण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
संकल्प पत्र में विकसित भारत का दृढ़ संकल्पः मुख्यमंत्री नायब सैनी
बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर जनकल्याण के काम कर रही भाजपा: नायब सैनी
विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़