Thursday, April 25, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकटदिल्ली में मेयर चुनाव टले, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से फैसलाEVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्टकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टPM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बातजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
Haryana

गुरू जीवन को बदलने व दिशा देने तथा सही रास्ता दिखाने वाला होता है - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

November 25, 2022 06:44 PM

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में व्यक्ति एवं राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना शिक्षक की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भूमिका पर भी मंथन होना चाहिए।
राज्यपाल ने भगत फूल सिंह को नमन करते हुए कहा कि मात्र तीन कन्याओं के साथ गुरूकुल की नींव रखी जो आज सात हजार छात्राओं वाले विश्वविद्यालय में तब्दील हो चुका है जो कि हर्ष का विषय है। भगत फूल सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पुत्री सुभाषिनी ने पिता के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाये जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। पिता-पुत्री ने नारी शिक्षा के लिए संघर्ष करते हुए जीवन समर्पित कर दिया। महिलाओं को भी शिक्षा का पूर्ण अधिकार है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं ने आगे बढ़ते हुए खुद को साबित किया है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गुरू की जगह हमारे देश में मास्टर ने ले ली है। जीवन को बदलने व दिशा देने के साथ सही रास्ता दिखाने वाला गुरू होता है। अंग्रेज गए किंतु अंग्रेजी नहीं गई। इंग्लिश लोगों की मानसिक भावना आज भी काम कर रही है, जिसे बदलने के लिए नई शिक्षा नीति बनाई गई है। नई शिक्षा नीति के तीन मूल उद्देश्य हैं। शिक्षा रोजगारप्रदायक तथा वैज्ञानिक होनी चाहिए और चरित्र निर्माण होना चाहिए। साथ ही डिजिटिलाईजेशन को भी बढ़ावा दिया गया है। आज तकनीक और कंप्यूटर का युग है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि वे नई शिक्षा नीति के रूप में ऐसी शिक्षा नीति लेकर आये हैं जो चरित्र को बदल सकती है।              
राज्यपाल के अनुसार नई शिक्षा नीति में विशेष रूप से नई तकनीकों को शामिल किया गया है। आज उद्यमिता बहुत जरूरी है जो नवाचार से ही आएगी। आज के दौर में शोध की ओर आगे बढऩा चाहिए। शोध से गुणवत्ता बढ़ेगी। गुणवत्ता बढ़ेगी तो दाम बढ़ेंगे और नौकरी के अवसरों का सृजन होगा। नई शिक्षा नीति के मूल में है कि शिक्षा पूर्ण होने के बाद क्या करेेंगे। इसलिए स्किल डेवल्पमेंट पर जोर दिया गया है ताकि हमारे विद्यार्थी नौकरी मांगने वाले नहीं अपितु नौकरी देने वाले बनें।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 में नई शिक्षा नीति लागू करने का निर्णय लिया है जबकि हरियाणा सरकार ने 2025 में ही इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। नई शिक्षा नीति से मातृभाषा में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। अधिकांश देश अपनी मातृभाषा को ही प्राथमिकता देते है। मातृभाषा में भी शिक्षा अर्जित कर आगे बढ़ सकते हैं। अंग्रेजी पढ़ें किंतु अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने अपने गुरूजनों का उदाहरण भी प्रस्तुत किया, जिनका उनके जीवन पर अमिट प्रभाव है। नई शिक्षा नीति से भविष्य उज्ज्वल बनेगा।
भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पणरू
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में स्थापित भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
राज्यपाल ने पुस्तिका का किया विमोचन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के शिक्षकों द्वारा रचित पुस्तक सस्टेनेबल डेवल्पमेंट गोल इंपैक्ट फैक्ट 2020 का विमोचन किया।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक सीताराम व्यास ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण का दायित्व शिक्षकों का होता है। नई शिक्षा नीति में इसके लिए विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया गया है।
इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने राज्यपाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*