Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
National

3 देशों में भूकंप के झटके, दिल्ली-यूपी समेत भारत के 7 राज्यों में कांपी धरती, नेपाल में 6 की मौत

November 09, 2022 08:38 AM

पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9 नवंबर रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया। एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए। देर रात एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी तीव्रता 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था। तीव्रता 4.9 रही। 8 नवंबर को ही दिन में करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था। यहां तीव्रता 4.4 थी।
कितना नुकसान हुआ
नेपाल पुलिस के मुताबिक, रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हो गए। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया।

भारत में असर: 5 राज्यों में हिली धरती

 

  • भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ। दिल्ली-NCR में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।
  • भूकंप आने के बाद #earthquake ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आधे घंटे में करीब 20 हजार ट्वीट किए गए।
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे ऑटो चालक ने बताया- भूकंप के झटके महसूस होने पर सवारी ऑटो से उतर गई। हमने कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए।
  • आज सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
Have something to say? Post your comment
 
More National News
पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...' अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में किया मतदान छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फटा UBGL सेल, CRPF का एक जवान घायल मुर्शिदाबाद: रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती गुजरात: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, 10 लोगों की मौत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं मुंबई: गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में सलमान खान का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच AAP ने लॉन्च की पार्टी की नई वेबसाइट, 'आप का रामराज्य है' थीम छत्तीसगढ़: कांकेर में कुल 18 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर भी मारा गया PM मोदी आज मुरादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे