Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में किया मतदानछत्तीसगढ़ के बीजापुर में फटा UBGL सेल, CRPF का एक जवान घायल2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है', अमरोहा में बोले पीएम मोदीचंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशीपंजाब में बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को फांसीहरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपासलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुई
Haryana

तिरंगा यात्रा में गृह मंत्री अनिल विज ने लगाए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे, हाथ में तिरंगा थाम पूरी की यात्रा

August 11, 2022 07:43 PM
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे और उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा थामे रखा। श्री विज यात्रा में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार भी किया।  
 
गुरूवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से आरंभ की गई यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समूचा शहर यात्रा के दौरान तिरंगामय हो गया। घरों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर लोगों ने तिरंगे लगाकर जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत फूलों की बरखा एवं रंग-बिंरगी आतिशबाजी से किया। दोपहर रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई यात्रा कैपिटल चौक, राय मार्केट, विजय रतन चौक, सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पुल चमेली, कसेरा बाजार, कबाड़ी बाजार, गुरू नानक चौक, फुटबाल चौक से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पर देर शाम संपन्न हुई। यात्रा का जबरदस्त उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों में देखने को मिला और पूरी यात्रा में वह देशभक्ति गीतों की धुनों पर वह जमकर झूमें। 
 
*तिरंगा मय हुआ अम्बाला छावनी, लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया : अनिल विज* 
 
यात्रा के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव मनाने का आह्वान किया है और इसी के तहत समूचे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें समूचा अम्बाला छावनी तिरंगा मय हो गया और सभी तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर घरों से निकले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारे देश को एक सूत्र में पिरोना चाहते हैं। हमारे देश में अलग-अलग प्रांत, अलग-अलग भाषा एवं रीति-रिवाज है, सारे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए तिरंगे से ज्यादा कोई चीज नहीं हो सकती, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने तिरंगा यात्रा निकालने एवं हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है और शहर में लोग अपने घरों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगा रहे हैं। 
 
वहीं, पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है और विपक्ष को हर चीज में पेट में दर्द होती है। तिरंगा सभी का सांझा है और इस उत्सव को मनाने, तिरंगा यात्रा निकालन या तिरंगा लहराने का सभी को अधिकार है और हमने किसी को भी इसके लिए मना नहीं किया है। 
 
*छह किलोमीटर से ज्यादा रूट तिरंगा यात्रा का, कहीं फूल बरसाए तो कहीं आतिशबाजी* 
 
तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगों के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छह किलोमीटर से ज्यादा तिरंगा यात्रा का रुट था और बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का बाजारों के दुकानों एवं अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कहीं यात्रा के स्वागत में फूल बरसाए गए तो कहीं जमकर आतिशबाजी हुई। दुकानों ने आजादी के इस अमृत महोत्सव में शरीक होते हुए अपने-अपनी दुकानों पर भी तिरंगे लगाए गए थे जोकि आकर्षण का केंद्र रहा। 
 
*हाथ में तिरंगा थामे गृह मंत्री अनिल विज पैदल भी चले* 
 
तिरंगा यात्रा के दौरान  गृह मंत्री अनिल विज हाथ में तिरंगा थामकर काफी समय तक यात्रा में पैदल भी चले। उन्होंने जगह-जगह रूक कर दुकानदारों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बधाई दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि आजादी के इस उत्सव में वह भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। बाजारों में कई स्थानों पर गृह मंत्री अनिल विज को दुकानदारों ने फूलों के हार पहनाकर एवं फूलों की बरखा कर उनका स्वागत भी किया। 
 
*यह लोग मौजूद रहे यात्रा में* 
 
यात्रा के दौरान भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय परोशर, ग्रामीण प्रधान किरणपाल चौहान सहित महासचिव अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव के अलावा विजेंद्र चौहान, ओम सहगल, बलविंद्र शाहपुर, जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, सुरेंद्र तिवारी, ललिता प्रसाद, दीपक भसीन, करण अग्रवाल के अलावा अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की