भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट के मंत्री डॉ विजय सिंगला को तुरंत प्रभाव से किया बर्खास्त। डॉ विजय सिंगला भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा इस खबर की भनक ना तो मीडिया को थी और ना ही विरोधी पार्टियों को थी। लेकिन मैं अपने जमीर से धोखा नहीं कर सकता था इसीलिए आज मैं डॉक्टर विजय सिंगला को भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के कारण कैबिनेट से बर्खास्त करता हूं।