Wednesday, April 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोकहरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें कामलोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणाछत्तीसगढ़: कांकेर में कुल 18 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर भी मारा गयामुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमनहकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोजहरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात कीचण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
Haryana

नगर निकायों के चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने में प्रशासन करेगा पूरा सहयोग: संजीव कौशल

May 23, 2022 04:36 PM
मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आज राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह को आश्वासन दिया है कि आगामी नगर निकायों के चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
 
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त आज हरियाणा के मुख्य सचिव के साथ संयुक्त रूप से राज्य में नगर निकायों के आम चुनाव की तैयारी के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री धनपत सिंह ने बैठक में अवगत करवाया कि राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की 46 नगर निकायों जिनमें 28 नगरपालिका और 18 नगर परिषद शामिल है, के चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
 
राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के चुनावों में कुल 888 वार्ड होंगे। इन वार्डों में 107 सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 73 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और 239 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, 469 सीटें अनारक्षित हैं। श्री सिंह ने बताया कि नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के चुनाव उनके 5 साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद 2021 में होने थे जो कि कोविड-19 महामारी और बाद में उच्च न्यायालय में दीवानी रिट याचिका के कारण समय पर आयोजित नहीं हो सके। सभी मंजूरियों केे बाद अब यह चुनाव जून महीने में होने निर्धारित हुए हैं।
 
बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता को लागू करने, कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आबकारी एवं कराधान व अन्य मामलों पर व्यापक चर्चा हुई।
 
बैठक में गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री राजीव अरोड़ा, स्कूल शिक्षा विभाग के  अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री महावीर सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री अपूर्व कुमार सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में प्रधान सचिव, श्री अरुण कुमार गुप्ता तथा पुलिस महानिदेशक, श्री. पी.के. अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की
चण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
संकल्प पत्र में विकसित भारत का दृढ़ संकल्पः मुख्यमंत्री नायब सैनी
बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर जनकल्याण के काम कर रही भाजपा: नायब सैनी
विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़