Thursday, April 25, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्रEC ने दिल्ली मेयर चुनाव को दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदानशेनझोउ-18 क्रू को आज अंतरिक्ष स्टेशन पर लॉन्च करेगा चीनअमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को करेंगे संबोधितराहुल गांधी 1 मई को अमेठी से कर सकते हैं नामांकनदिल्ली: मुख्यमंत्री सैनी कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात को पहुंचे कुलदीप बिश्नोई की आवाज पर हो रही है मुलाकात हिसार लोकसभा समेत चुनाव पर हो रही चर्चा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूदप्रधानमंत्री मोदी ने सीएम मोहन यादव के साथ भोपाल में किया रोड शोसलमान खान फायरिंग केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच मुंबई पहुंची, आरोपियों से करेगी पूछताछ
Haryana

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर एडवोकेट केहर सिंह धमौली व अन्य भाजपा में शामिल

May 22, 2022 02:56 PM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर डिफेंस कालोनी क्षेत्र से एडवोकेट केहर सिंह धमौली ने अपने दर्जनों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। केहर सिंह धमौली पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के पुराने साथी रहे हैं जोकि आज भाजपा में शामिल हुए। 
 
गृह मंत्री श्री अनिल विज ने अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केहर सिंह धमौली एवं दर्जनों अन्य लोगों के पार्टी से जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को पार्टी गतिविधियों में सक्रिय तौर पर हिस्सा लेने और समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। 
 
*गृह मंत्री की बदौलत अम्बाला विकास के पथ पर : केहर सिंह धमौली*
 
इस दौरान केहर सिंह धमौली एवं भाजपा में शामिल हुए सदस्यों ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह लोग उनकी कार्यशैली से खासे प्रभावित हुए हैं। श्री विज की बदौलत अम्बाला छावनी में बीते 7 सालों में रिकार्ड तोड़ इतने कार्य हुए हैं जोकि 70 सालों में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत ही आज अम्बाला छावनी का स्वरूप पूरी तरह से बदल रहा रहा है। आज अम्बाला विकास के पथ पर है। सिविल अस्पताल, सुभाष पार्क, शहीद स्मारक, स्टेडियम, लघु सचिवालय, जगाधरी रोड एवं कई ऐसे प्रोजेक्ट है जोकि गृह मंत्री अनिल विज की वजह से ही संभव हो सकें है। 
 
*इन लोगों ने भाजपा का दामन थामा, गृह मंत्री व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए* 
 
एडवोकेट कहर सिंह धमौली के अलावा भाजपा में डिफेंस कालोनी से रिटायर्ड कैप्टन कमल सिंह, डिफेंस इन्केलव से बलवंत सिंह सोढी, डिफेंस कालोनी से बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, रणबीर सिंह, पूर्व पंच मंजीत राम, हरीश कुमार, दलीप कुमार, देवेंद्र वैद, कृष्णा, भोला सहित अन्य कई लोग पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होते समय सभी ने गृह मंत्री अनिल विज और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
 
*मंत्री विज की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से हो रहा विकास : किरणपाल चौहान*
 
भाजपा के ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान और मीडिया प्रभारी भारत कोछड़ के नेतृत्व में सभी लोगों ने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज अम्बाला छावनी में विकास का परचम लहरा रहा है। उन्हीं की बदौल छावनी में ढेरों विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, उपप्रधान सुरेंद्र तिवारी, भारत कोछड़, बलवंत सिंह नंबरदार, जनत सिंह बिल्लू, रविंद्र सिंह मिंटू, रविंद्र कुमार, मौजूद रहे हैं।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे