Thursday, April 25, 2024
Follow us on
Haryana

कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेटस देने का अनुच्छेद 370 बनाने का जो फार्मूला था यह उसकी पैदावार"- अनिल विज

May 14, 2022 07:53 PM
हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज  ने  कश्मीर पर चल रही स्थिति पर कहा कि देश मे आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। यह भाजपा के 2-3 साल के शासन में नही हुआ। कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेटस देने का अनुच्छेद 370 बनाने का जो फार्मूला था यह उसकी पैदावार है। इन्होंने देश मे जिस तरह राज किया, यह उसके कारण हुआ है।
 
श्री विज आज अंबाला में जनता दरबार के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग विज के समक्ष शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार मे विज ने लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाई की।  
 
*जनता दोनों का राज देख चुकी, 70 साल हिंदुस्तान ने कष्ट झेला, लोग कांग्रेस के झांसे में आने वाले नही- विज*
 
कांग्रेस सत्ता में वापिसी को लेकर चिंतन शिविर के जरिए रास्ते ढूंढ रही है और भाजपा को घेरने के प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस संघ परिवार वर्सीज गांधी परिवार कैंपेन भी चलाने जा रही है, जिस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि जनता दोनों का राज देख चुकी है और 70 साल हिंदुस्तान ने कष्ट झेला है अब लोग इनके झांसे में आने वाले नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब लोगों को समझा नही पाएगी।
 
*"गांधी परिवार को कनसेशन देने के लिए बनाया फार्मूला"- विज*
 
कांग्रेस द्वारा एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी बनाने के साथ ही यह फैसला करने पर कि यदि एक परिवार के दो लोग लगातार पांच सालों तक सक्रिय रहे हैं तो दोनों को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है, इस पर अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "गांधी परिवार को कनसेशन देने के लिए यह फार्मूला बनाया गया है"।
 
*"रोशनी तो सभी को नजर आती है, लेकिन कुछ लोग जानबुझ कर आंखें बंद कर लेते हैं"- विज*
 
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस को छोड़ दिए जाने के सवाल पर श्री विज ने कहा कि "रोशनी तो सभी को नजर आती है, लेकिन कुछ लोग जानबुझ कर आंखें बंद कर लेते हैं"।
 
*"लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म, मैं उस पर काम करता रहूंगा"-विज*
 
हर शनिवार को अंबाला कैंट में हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। विज के इस जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग समस्याएं लेकर आते हैं। जिस पर सुनवाई करते हुए अनिल विज तुरन्त शिकायतों पर एक्शन लेते हैं। जिसके कारण विज के जनता दरबार मे शिकायकर्ताओ की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि "लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म मैं उस पर काम करता रहूंगा"।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे