Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
MP: भोपाल में आज 7.15 बजे पीएम मोदी का रोड शोकांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई,' सैम पित्रोदा के बयान पर बोले अमित शाहकांग्रेस हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे करेगी,' बोले पीएम मोदीबिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाईकेंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनीहरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगीप्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डेविधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
Haryana

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

January 25, 2022 02:54 PM
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
         हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल श्रीमति ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
           सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकाॅम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।
            पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे 14 अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे