चंडीगढ़ : कोरोना का बढ़ता कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इसने बड़ी शख्सियतों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर सांझा की है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपना कोरोना टैस्ट करवाया था। उन्हें कुछ हल्के लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते उन्होंने अपना टैस्ट करवाया था। उनका कोविड टैस्ट पॉजिटिव पाया गया जिसके चलते उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन से बाहर भी आ जाएंगे।
बता दें कि कोरोना ने महारानी परनीत कौर, कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग सहित कई नेताओं और मंत्रियों को भी अपना शिकार बना लिया है। स्वास्थय विभाग की लोगों से अपील है कि वे कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें..