Friday, March 29, 2024
Follow us on
Chandigarh

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़

December 08, 2021 09:15 PM
चंडीगढ़,  वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ बुधवार को चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबंधित चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) की बैठक व यूनियन के नए पदाधिकारियों का चयन आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुआ। जिसमें राम सिंह बराड़ को प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार निशा शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गोयल को प्रदेश महासचिव, अभिषेक तक्षक को प्रदेश सचिव व कृष्ण गिलोतरा को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक व चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व जिला लोक संपर्क अधिकारी विनोद कश्यप, चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष , वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत आचार्य,  प्रदीप शर्मा शर्मा सहित अनेक प्रमुख पत्रकार शामिल थे।
बैठक में यूनियन ने पत्रकारों की मांगों को सरकार तक पंहुचाने और उनका समाधान करवाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया। बैठक में कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों कोरोना योद्धा बताते हुए उनको श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार से सभी शहीद पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी देने, मान्यता के नियमों को सरल बनाने, पैंशन के लिए आयु सीमा 60 साल से कम करके 55 साल करने, पैंशन में बढ़ौतरी करने व बिना मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पैंशन सुविधा का लाभ देने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ- साथ गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव व महानिदेशक से मिल कर प्रदेश के पत्रकारों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए एक मांगपत्र भी सौंपेगा।
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले से जुड़े मामले में 20 जगहों पर छापेमारी
चंडीगढ़:चौथी योगासन खेल चैम्पियनशिप आयोजित
चंडीगढ़:प मेयर ने नगर निगम हाउस मीटिंग में फ्री 20 हजार लीटर पानी और मार्केट्स में फ्री पार्किंग का प्रस्ताव किया पास चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP के कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुनवाई से पहले रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा चंडीगढ़: 14 किसान नेताओं संग केंद्रीय मंत्रियों की बातचीत कुछ देर में होगी शुरू आज शाम को केद्र और किसानों की बैठक चंडीगढ़ में हो सकती है:सूत्र किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ के कई स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में की आज की छुट्टी,आज होने वाले इम्तिहानो को भी किया स्थगित, पेरेंट्स को भेजे जा रहे हैं स्कूलों की ओर से मैसेज किसानों की कुछ शर्तें मानने को सरकार राजी, बिजली अधिनियम 2020 होगा रद्द