Wednesday, April 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोकहरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें कामलोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणाछत्तीसगढ़: कांकेर में कुल 18 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर भी मारा गयामुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमनहकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोजहरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात कीचण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
Haryana

जेजेपी की मांग, आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकद्दमे हो वापस - दिग्विजय

November 19, 2021 08:18 PM

जननायक जनता पार्टी ने नए कृषि कानूनों के वापसी के फैसले का स्वागत किया है और इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताया है। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देशवासियों की भावनाओं के मुताबिक निर्णय लिया है। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने इस आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकद्दमों को वापस लेने की मांग सरकार से की है।

 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पावन प्रकाश पर्व के शुभ दिन पर देशवासियों को शुभ समाचार दिया है और जेजेपी नए कृषि कानूनों के वापसी के फैसले का स्वागत करती है। दिग्विजय ने किसानों के इस बड़े आंदोलन को सलाम किया और कहा कि किसानों के एक साल के संघर्ष की आज जीत हुई है क्योंकि पीएम मोदी ने जनता की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कानून वापसी के निर्णय से किसानों की सबसे बड़ी चिंता दूर हुई है और अब दिल्ली बॉर्डर पर बैठे तमाम आंदोलनकारी अपने घरों की ओर लौटेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार कोई भी नया कदम उठाने से पहले किसान संगठनों को जरूर विश्वास में लेगी। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने सरकार से मांग की है कि आंदोलन के दौरान दर्ज हुए किसानों पर मुकद्दमे वापस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पीपली लाठीचार्ज के दौरान भी हम सबसे पहले पीड़ित किसानों से मिले थे और गठबंधन सरकार का हिस्सा होने के नाते उनसे माफी भी मांगी।    

 

जेजेपी प्रधान महासचिव ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी आभार प्रकट किया। दिग्विजय ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जननायक चौधरी देवीलाल के सच्चे सिपाही का फर्ज निभाया हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पिछले एक वर्ष में अनेकों बार केंद्र के समक्ष मजबूती के साथ किसानों की बात रखी और इसके लिए उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री, गृह मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी शुरू से ही किसानों की इस बड़ी समस्या के हल करवाने की पक्षधर थी और आज खुशी है कि वह समस्या हल हो गई है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की
चण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
संकल्प पत्र में विकसित भारत का दृढ़ संकल्पः मुख्यमंत्री नायब सैनी
बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर जनकल्याण के काम कर रही भाजपा: नायब सैनी
विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़