Friday, March 29, 2024
Follow us on
Haryana

बेस्ट कोच का खिताब जीतने वाले विशालदीप ने गृह मंत्री अनिल विज से लिया आर्शीवाद

November 18, 2021 11:31 PM

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से आज नई दिल्ली में स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से बेस्ट कोच चुने गए अम्बाला छावनी निवासी जिम्नास्टिक कोच विशालदीप ने वीरवार  से उनके शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कोच विशालदीप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कोच विशालदीप ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत अम्बाला की खेल सुविधाओं में अभूतपूर्व तरीके से सुधार हो रहा है जिससे आने वाले समय में खिलाडि़यों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अम्बाला छावनी के पक्की सराय निवासी कोच विशालदीप को यह सम्मान गत दिवस प्रदान किया गया है। भारतीय जिम्नास्टिक के कोच विशालदीप के अनुसार अम्बाला में गृह मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में खेलों का ढांचा अभूतपूर्वक तरीके से बदल रहा है।

उन्होंने कहा कि खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं यहां खिलाडि़यों को उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि बचपन में वह अम्बाला स्टेडियम में जिम्नास्टिक करते थे, तब खेल सुविधाओं की कमी खलती थी, मगर अब मंत्री विज के नेतृत्व में जिम्नास्टिक हॉल का स्वरूप ही बदल दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम्नास्टिक हॉल तैयार है जहां खिलाडि़यों के लिए जिम से लेकर अंतरराष्ट्रीय मानकों अनुरूप खेल उपकरण मौजूद है।

उन्होंने कहा बेहतर सुविधाएं यहां खिलाडि़यों को उपलब्ध हो रही है जिससे अम्बाला का आने वाला समय सुनहरा होगा। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कोच को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से अम्बाला छावनी वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक, ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल, बैडमिंटन हॉल, योग एवं व्यायामशाला, शूटिंग रेंज एवं अन्य कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने पर खिलाड़ी ग्रास रुट पर ही बेहतर प्रशिक्षण हासिल कर भविष्य के लिए तैयार हो सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादव
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, एक नौजवान लड़के को 38.56 ग्राम स्मैक/ हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़:निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़:हरियाणा बाल संरक्षण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता कार्यभार से मुक्त,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश किए जारी, बाल संरक्षण परिषद में नए चेयरपर्सन की नियुक्ति होने तक महिला एवं बाल विभाग करेगा देखरेख
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनेलो के पार्टी कार्यालय प्रेसवार्ता की
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें तिलक लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।