चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद मुख्यातिथि होंगे। समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगे,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके इलावा भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद सुखना लेक से सटे पक्षीशाला का भी उद्घाटन करेंगी।