Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
Haryana

हरियाणा विधान सभा मनाएगी अमृत महोत्सव, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू करेंगे विशेष सत्र का उद्घाटन

October 26, 2021 07:45 PM

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के निमित्त हरियाणा विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू करेंगे। इस सिलसिले में विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति आवास पर उनसे मुलाकात की। नायडू ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

 

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस सत्र के दौरान 2 प्रमुख विषय रहेंगे। पहला ‘लोकतंत्र में विधायक और विधायिका की भूमिका’ और दूसरा विषय ‘सार्वजनिक धन का सदुपयोग और जवाबदेही’ रहेगा। गुप्ता ने बताया कि अगले चंद दिनों में उपराष्ट्रपति से चर्चा कर विशेष सत्र के लिए दिन तय कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय ने विशेष सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस सिलसिले में देश भर में आजादी के आंदोलन को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी प्राप्त हुई है। इसलिए उन वीरों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना होगा। इसके साथ ही हमें यह भी मूल्यांकन करना होगा कि 75 साल की यात्रा में हम कहां पहुंचे हैं। देश के विकास की दशा और दिशा की समीक्षा करना जरूरी है।

 

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का स्मरण करवाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अमृत महोत्सव के निमित्त आयोजित होने वाले विधान सभा के विशेष सत्र के विषयों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में ही हम सभी की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके बावजूद समय और परिस्थितियों में सतत परिवर्तन के कारण इन सबको अद्यतन करना भी जरूरी है। इसलिए इस विशेष सत्र के दौरान इन विषयों पर व्यापक चर्चा हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
कालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली
पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम