Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाईकेंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनीहरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगीप्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डेविधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौकाकन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायलकर्नाटक: बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दियामुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहीं
Uttar Pradesh

अलीगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

September 14, 2021 01:35 PM
मैं आज इस धरती के महान सपूत, स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं।* 
 
आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते: PM मोदी
 
 
उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं।
 
20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है: PM मोदी
 
 
हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया।
 
लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया: PM मोदी
 
 
राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है।
 
वो भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल उन्होंने इसी के लिए समर्पित कर दिया था: PM मोदी
 
 
आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत तक भारत में ही निर्मित किए जा रहे है।
 
भारत दुनिया के एक बड़े defence importer की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम defence exporter की नई पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है: PM मोदी
 
 
आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है।
 
ये तब होता है जब निवेश के लिए ज़रूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं।
 
आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है: PM मोदी
 
 
मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है: PM मोदी
 
एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था।
 
लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं: PM मोदी
 
 
यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था।
 
आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है: PM मोदी
 
 
केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए।
 
डेढ़ गुणा MSP हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, 3 हज़ार रुपए की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं: PM मोदी



Have something to say? Post your comment
 
 
More Uttar Pradesh News
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायल मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहीं बसपा प्रमुख मायावती आज गौतमबुद्ध नगर में जनसभा को करेंगी संबोधित 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है', अमरोहा में बोले पीएम मोदी लखनऊ से अपना लोकसभा प्रत्याशी बदल सकती है समाजवादी पार्टी, लव भार्गव के नाम की चर्चा मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, परिवार से की मुलाकात नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ दायर की 12000 पन्नों की चार्जशीट हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा चाहिए- मेरठ में बोले सीएम योगी मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार के लोगों को कब्रिस्तान में दी गई एंट्री मुख्तार का शव पोस्टमॉर्टम हाउस से निकला, गाजीपुर लेकर जा रही पुलिस