कोरोना वायरस के इस भयावह समय में सहयोग का एक बड़ा रोल खूब देखा जा रहा है| इस मुहीम में कलाकार भी आगे आते नजर आ रहे हैं| आप सोनू सूद को देख ही रहे होंगे कि वह किस प्रकार से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं| वहीं, सलमान खान भी दरियादिली दिखाते देखे जा रहे हैं| सलमान खान जहां बॉलीवुड में रोज-कमाने खाने वालों की मदद कर रहे हैं इसके साथ ही वह अन्य लोगों तक भी एक सहारा के रूप में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं| सलमान खान अब कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
सलमान खान ने जानकारी दी है कि 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई पहुंच चुकी है। ये उनके लिए है, जिन्हें इनकी जरुरत होगी। सलमान ने एक नंबर शेयर किया है, जिस पर फोन या मैसेज करके कोरोना पेशेंट फ्री में ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के बाद इन्हें वापस करने की भी अपील की गई है।
सलमान ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई पहुंच गई है। जिन कोविड मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की जरुरत है, वो 8451869785 पर कॉल करें। आप मुझे टैग और डीएम भी कर सकते हैं। हम मुफ्त में कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे। इस्तेमाल करने के बाद प्लीज वापस कर दीजिएगा।