Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाईकेंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनीहरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगीप्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डेविधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौकाकन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायलकर्नाटक: बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दियामुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहीं
Haryana

इनेलो चौधरी देवी लाल की बनाई हुई पार्टी है जिन्होंने अपना सारा जीवन किसानों और कमेरों के उत्थान के लिए लगा दिया था

April 16, 2021 04:51 PM
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी शुक्रवार को टीकरी बार्डर पर आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचे और वहां किसानों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल की बनाई हुई पार्टी है जिन्होंने अपना सारा जीवन किसानों और कमेरों के उत्थान के लिए लगा दिया था। उन्हीं के पद्चिह्नों पर चलते हुए आज इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बगैर किसी स्वार्थ के किसान हित में अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और किसान आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी पौने चार साल का समय सरकार का बाकी है लेकिन अभय सिंह चौटाला के अलावा आज कोई भी ऐसा राजनेता नहीं है जो किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए अपना इस्तीफा दे दे।
आंदोलन कर रहे किसानों के लिए सरकार द्वारा साफ-सफाई, बिजली और शौचालय की सुविधाओं को हटा लेने पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन है। नगर निगम की चेयरपर्सन कांग्रेसी हैं जिसको दीपेंद्र हुड्डा स्वयं बनाकर गए थे, उसे भाजपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। भाजपा के कहने पर ही कांग्रेस की चेयरपर्सन ने किसानों को दी जाने वाली सारी सुविधाएं हटा ली हैं। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा किसानों के लिए घडिय़ाली आसूं बहा रहे हैं जबकी सच्चाई यह है कि ये कृषि कानून हुड्डा की ही देन है। 2012 में केंद्र में यूपीए की सरकार थी और भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इन कृषि कानूनोंं को लेकर देश के पांच मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनाई गई थी जिसके अध्यक्ष भूपेंद्र हुड्डा थे और कृषि कानूनों के पक्ष में सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए थे। वहीं आज भी यह रिकार्ड में दर्ज है कि दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में इन्ही कानूनों के पक्ष में अपनी सहमति जताई थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों को ही किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि इस बुरे दौर में जो तुम्हारे साथ है वो ही सच्चा किसान हितैषी है। हमारे लिए पहले किसानी है फिर राजनीति है यही कारण है कि आज अभय सिंह चौटाला ने किसानों की मदद के लिए जहां वाटर कूलर, टैंट, पंखे आदि का प्रबंध किया है वहीं 50-50 बैड के दो निशुल्क अस्पताल सिंघु बार्डर और टीकरी बार्डर पर दिए हैं। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अभी तक किसानों के लिए क्या किया है उनकी भी पोल खुल चुकी है इसलिए किसान हर जगह भाजपा के साथ-साथ कांग्रेसियों का भी विरोध कर रहे हैं।
भाजपा सरकार ने ऑपरेशन क्लीन के नाम पर एक सर्वे करवाया है। अगर सरकार इस तरह का गलत काम करेगी तो किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता तन-मन-धन से किसानों के साथ खड़ा है। किसानों के ऊपर सरकार जुल्म और ज्यादतियां ना करे नहीं तो किसान न तो पीछे हटेगा और न ही मरने से डरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को अपनी जिद्द छोड़ कर किसानों को बुलाकर उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे