Thursday, March 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादवउत्तराखंड: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकेंद्र सरकार ने मनरेगा से जुड़े संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया, बढ़ेगी मजदूरीउत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मर्डर की जांच के लिए SIT गठितCM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी EDहरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषितअंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसानप्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा
Haryana

विधान सभा बनी नई परंपरा की साक्षी संविधान के शिल्पकार के सामने नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री, स्पीकर

April 14, 2021 07:14 PM

हरियाणा विधान सभा बुधवार को एक नई परंपरा की साक्षी बनी। लोकतंत्र के इस मंदिर में करीब सवा माह पूर्व स्थापित संविधान के शिल्पकार की मूर्ति के समक्ष विधानपालिका और कार्यपालिका के मुखिया नतमस्तक हुए। दोनों नेताओं ने जनता के प्रतिनिधि विधायकों और विधान सभा के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में बाबा साहेब के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अवसर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती का था। राजकीय अवकाश का दिन होने के बावजूद विधान सभा परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों की उपस्थिति यहां महापुरुषों के प्रति विकसित हो रही श्रद्धा का जीता जागता प्रमाण बनी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के इस प्रयास की दिल खोल कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती अनेक स्थानों पर मनाई जाती है, लेकिन इस कार्यक्रम का विधान सभा के लिए विशेष महत्व है। यह सदन विधि निर्माण की संस्था है और बाबा साहेब की पहचान संविधान निर्माता के रूप में है। इसलिए हर वर्ष 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती पर विधानसभा में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष बजट सत्र के दौरान 5 मार्च को बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण भी इस परिसर में किया गया। इस पहल के लिए भी विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा के प्रति सोच इस बात का प्रमाण है कि उस जमाने में भी उनके निजी पुस्तकालय में 50 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध थीं, जो शायद ही किसी पुस्तकालय में होंगी। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश उन्होंने समाज को दिया था, जिस पर हमें आगे बढऩा चाहिए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में प्रदेश के लोगों को बाबा साहेब की जयंती पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान 5 मार्च को प्रतिमा की स्थापना के बाद बाबा साहेब की प्रथम जयंती है। इसी उपलक्ष्य में विधानसभा परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की अंत्योदय की भावना से समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार करने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।
प्रदेश के लोगों को बैशाखी, हिन्दू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करना हम सबका कर्तव्य है। विधानसभा परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करना और आज उनकी 130वीं जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित करवाकर उनको याद करने की एक नई शुरुआत की गई है। इसके लिए हरियाणा विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर लोक लेखा कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक हरविंद्र सिंह कल्याण, विधायक मामन खान, श्रीमती बंतो कटारिया, पंचकूला नगर पार्षद हरेंद्र मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण ढुल, श्यामलाल बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन :
1. हरियाणा विधान सभा परिसर में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।
2. हरियाणा विधान सभा परिसर में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
3. हरियाणा विधान सभा परिसर में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।
4. हरियाणा विधान सभा परिसर में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
5. हरियाणा विधान सभा परिसर में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी गण।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
जहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादव
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
प्राकृतिक संसाधनों को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाकर नहीं रखेंगे तो हमारी पीढिय़ों को पानी-भोजन कैसे मिलेगा हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, एक नौजवान लड़के को 38.56 ग्राम स्मैक/ हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़:निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़:हरियाणा बाल संरक्षण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता कार्यभार से मुक्त,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश किए जारी, बाल संरक्षण परिषद में नए चेयरपर्सन की नियुक्ति होने तक महिला एवं बाल विभाग करेगा देखरेख
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनेलो के पार्टी कार्यालय प्रेसवार्ता की
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें तिलक लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।