Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
Haryana

वरिष्ठ जेजेपी नेता एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर सतबीर कादियान का निधन

April 10, 2021 07:28 PM

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाप्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षहरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व इफको चेयरमैन चौ. सतबीर सिंह कादियान के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शनिवार सुबह को पार्टी के वरिष्ठ नेता सतबीर कादियान का हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया। करीब शाम पांच बजे उनके पैतृक गांव सिवाह (जिला- पानीपत) में सतबीर कादियान का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाविधायक नैना सिंह चौटालापार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीजजपा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याणजिला प्रधान सुरेश काला आदि जेजेपी नेता गांव सिवाह में उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

 

इस दौरान डॉ अजय चौटाला ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सतबीर कादियान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. चौटाला ने कहा कि सतबीर कादियान के निधन से न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सतबीर सिंह कादियान के असामयिक निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सतबीर कादियान ने अपना जीवन जनसेवा और प्रदेश सेवा करते हुए बिताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके जाने से हमने एक अनुभवीज्ञानीपरोपकारी व सज्जन हस्ती को खो दिया है और उनकी कमी कोई दूसरा पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में निवास दें और परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सतबीर कादियान के निधन पर शोक प्रकट किया।


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
कालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली
पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम