चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रिंसिपल एडवाइजर के रूप में अब प्रशांत किशोर काम करेंगे| प्रशांत किशोर एक अच्छी सूझ-बूझ रखने वाले बताये जाते हैं| आपको बतादें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है| कैप्टन ने लिखा- उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर उनके प्रधान सलाहकार के रूप में उनसे जुड़ रहे हैं| पंजाब के लोगों की भलाई के लिए हम एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं|